लाइव न्यूज़ :

Arvind Kejriwal Arrested: "अरविंद केजरीवाल एक व्यक्ति नहीं सोच हैं"..., पंजाब CM भगवंत मान का ED पर फूटा गुस्सा, दे दी चुनौती

By अंजली चौहान | Updated: March 22, 2024 09:32 IST

Arvind Kejriwal Arrested: आम आदमी पार्टी ने भाजपा कार्यालयों के बाहर देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है, वहीं जेपी नड्डा के नेतृत्व वाली पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग की है।

Open in App

Arvind Kejriwal Arrested: दिल्ली के मुख्यमंत्री और 'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार रात गिरफ्तार कर लिया। आम आदमी पार्टी संयोजक के गिरफ्तारी के बाद से आप पार्टी के नेताओं में आक्रोश की भावना है। आम आदमी पार्टी ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर कथित साजिश रचने का आरोप लगाया है।  इस बीच, आप नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का ईडी और मोदी सरकार पर गुस्सा फूटा है। भगवंत मान ने ट्वीट के जरिए सरकार को चुनौती दी है। पंजाब सीएम ने लिखा, "अरविंद केजरीवाल को तो गिरफ्तार कर लोगे पर उनकी सोच को कैसे कैद करोगे... "

भगवंत मान ने केजरीवाल का समर्थन करने की बात कही और कहा, "अरविंद केजरीवाल एक व्यक्ति नहीं एक सोच है और हम अपने नेता के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं... इंकलाब जिंदाबाद।"

 

गौरतलब है कि गुरुवार देर रात गिरफ्तारी के बाद आद अरविंद केजरीवाल का मेडिकल कराया जाएगा। साथ ही कोर्ट में सुनवाई भी तय की गई है। दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय ने शराब नीति मामले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में  पूछताछ के बाद दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया है। केजरीवाल किसी आपराधिक मामले में गिरफ्तार होने वाले भारत के पहले मुख्यमंत्री बने। ईडी की यह कार्रवाई दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक को गिरफ्तारी से सुरक्षा देने से इनकार करने के कुछ घंटों बाद आई।

'आप' आज करेगी देशव्यापी प्रदर्शन

आम आदमी पार्टी ने आज भाजपा कार्यालयों के बाहर देशव्यापी विरोध प्रदर्शन बुलाया है। इस बीच, जांच एजेंसी मुख्यमंत्री को ईडी अदालत में पेश करेगी। दिल्ली के मंत्री और आप नेता गोपाल राय ने कहा, "बीजेपी ने एजेंसियां भेजकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करवाया...यह लोकतंत्र की हत्या है।"

गोपाल राय ने कहा, ''कल सुबह 10 बजे हम दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की ईडी द्वारा गिरफ्तारी को लेकर बीजेपी पार्टी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे।''

यह पूछे जाने पर कि क्या विपक्षी दल विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे, गोपाल राय ने कहा, "कल एक खुला विरोध है। जो भी तानाशाही के खिलाफ है, उन सभी का इसमें शामिल होने के लिए स्वागत है।" वहीं आप नेता आतिशी ने कहा कि कांग्रेस ने इंडिया ब्लॉक के सदस्यों से समर्थन का आश्वासन दिया है।

बता दें कि दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी के दो वरिष्ठ नेता मनीष सिसौदिया और संजय सिंह उत्पाद नीति मामले में न्यायिक हिरासत में हैं। दिल्ली के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री सिसौदिया को कई दौर की पूछताछ के बाद 26 फरवरी को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया था। 5 अक्टूबर को ईडी ने राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को गिरफ्तार किया था। 

टॅग्स :अरविंद केजरीवालप्रवर्तन निदेशालयभगवंत मानदिल्लीBJPआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप