लाइव न्यूज़ :

Arvind Kejriwal Arrest Updates: तिहाड़ पहुंचे सीएम केजरीवाल, जेल नंबर 2 में रखा जाएगा, जेल नंबर एक में बंद हैं मनीष सिसोदिया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 1, 2024 16:56 IST

Arvind Kejriwal Arrest Updates: जेल के एक अधिकारी ने कहा, "उन्हें तिहाड़ जेल लाया गया और उन्हें जेल नंबर 2 में रखा जाएगा। उन्हें मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया। उन्हें एक अलग कोठरी में रखा जाएगा।"

Open in App
ठळक मुद्देप्रवर्तन निदेशालय ने आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया था। आम आदमी पार्टी (आप) नेता संजय सिंह को पहले जेल नंबर 2 में रखा गया था। जेल में बंद दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जेल नंबर एक में बंद हैं।

Arvind Kejriwal Arrest Updates: दिल्ली की एक अदालत द्वारा 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सोमवार को तिहाड़ जेल लाया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। केजरीवाल को 21 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय ने आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया था। जेल के एक अधिकारी ने कहा, "उन्हें तिहाड़ जेल लाया गया और उन्हें जेल नंबर 2 में रखा जाएगा। उन्हें मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया। उन्हें एक अलग कोठरी में रखा जाएगा।"

पिछले साल अक्टूबर में इसी मामले में गिरफ्तार किये गए आम आदमी पार्टी (आप) नेता संजय सिंह को पहले जेल नंबर 2 में रखा गया था, लेकिन हाल ही में उन्हें जेल नंबर 5 में स्थानांतरित कर दिया गया था। इसी मामले में जेल में बंद दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जेल नंबर एक में बंद हैं।

जबकि भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) नेता के. कविता महिला जेल की जेल नंबर 6 में हैं। इससे पहले दिन में, प्रवर्तन निदेशालय ने अदालत से केजरीवाल को 15 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजने का अनुरोध करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने पूछताछ के दौरान ‘बिल्कुल सहयोग’ नहीं किया।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालदिल्ली सरकारAam Aadmi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

भारतदिल्ली सरकारः सप्ताह में सोमवार को मंत्री, अधिकारी मेट्रो से जाएंगे ऑफिस, 2 दिन WFH, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- 6 महीनों तक पेट्रोल, डीजल या इलेक्ट्रिक वाहन की कोई नई खरीद नहीं

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

भारतसोनीपत के नए मेयर राजीव जैन, कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को 23,247 वोटों से हराया, अंबाला में भाजपा की अक्षिता सैनी को 52,794 वोट

भारत'जागो Gen-Z जागो, उठो और लड़ो', अरविन्द केजरीवाल का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज