लाइव न्यूज़ :

Arvind Kejriwal Arrest Controversy: "मोदी सरकार ने ईडी को हथियार बना लिया है, वो प्रतिशोध की राजनीति कर रहे हैं", कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 22, 2024 14:32 IST

कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने ईडी द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की आलोचना करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने जांच एजेंसी को हथियार बना लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की आलोचना कीउन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने जांच एजेंसी ईडी को हथियार बना लिया है भाजपा चुनाव हार रही है, इसलिए वो विपक्षी नेताओं के खिलाफ प्रतिशोध की राजनीति कर रही है

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप नेता अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की आलोचना करते हुए कहा कि चुनाव आयोग विपक्ष के खिलाफ प्रतिशोध की राजनीति के लिए सरकार का हथियार बन गया है।

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, "हम आम आदमी पार्टी और केजरीवाल जी के साथ हैं। ईडी विपक्ष के खिलाफ बदले की राजनीति के लिए सरकार का हथियार बन गया है।"

वेणुगोपाल ने आगे कहा, "दरअसल भाजपा को पता है कि वे अपने दम पर चुनाव नहीं जीत सकते, इसलिए वे विपक्षी नेताओं के खिलाफ प्रतिशोध की राजनीति कर रहे हैं। यह भारत को एक निरंकुश देश बनाने का कदम है।"

इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले से जुड़े दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा उनके आवास पर गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली अपनी याचिका सुप्रीम कोर्ट से वापस ले ली।

मामले में वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, "क्योंकि याचिका के कारण ईडी रिमांड में टकराव हो रहा है, इसलिए इसे वापस लेने का फैसला किया गया। रिमांड के खिलाफ लड़ेंगे और फिर सुप्रीम कोर्ट के समक्ष वापस आएंगे।"

इससे पहले, दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज और आतिशी सहित आम आदमी पार्टी के नेताओं को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ पार्टी के विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया था।

दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने कहा, "आम आदमी पार्टी ने दिल्ली शराब नीति मामले में ईडी द्वारा सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ राजधानी में आईटीओ पर विरोध प्रदर्शन किया। आईटीओ पर शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन करते समय मुझे दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है। पहले ये लोग दिल्ली के मुख्यमंत्री को झूठे मामले में गिरफ्तार करते हैं और फिर शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को भी गिरफ्तार किया जा रहा है। अगर यह लोकतंत्र की हत्या नहीं है तो क्या है?"

मालूम हो कि शराब नीति मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय की एक टीम गुरुवार देर शाम मुख्यमंत्री केजरीवाल के आवास पर पहुंची। एजेंसी ने सीएम आवास पर तलाशी अभियान चलाया और उसके बाद नाटकीय परिस्थितियों के बीच अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया था। 

टॅग्स :अरविंद केजरीवालKC Venugopalकांग्रेसआम आदमी पार्टीमोदी सरकारAam Aadmi Party (AAP)modi government
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए