लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल ने बीजेपी पर आप विधायकों को 25 करोड़ का लालच देने का आरोप लगाया, दिल्ली में सरकार गिराने की साजिश रचने की बात कही

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: January 27, 2024 10:36 IST

केजरीवाल ने एक्स पर एक पोस्ट किया और कहा कि पिछले दिनों इन्होंने हमारे दिल्ली के 7 MLAs को संपर्क कर कहा है कि कुछ दिन बाद केजरीवाल को गिरफ़्तार कर लेंगे। उसके बाद MLAs को तोड़ेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले दिनों हमारे दिल्ली के 7 MLAs को संपर्क किया गया- केजरीवालसंपर्क कर कहा है कि कुछ दिन बाद केजरीवाल को गिरफ़्तार कर लेंगे - केजरीवालदिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार गिराने के लिए षड्यंत्र कर रहे हैं - केजरीवाल

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर आम आदमी पार्टी के विधायकों को प्रलोभन देकर तोड़ने की कोशिश करने का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है। केजरीवाल ने कहा है कि उन्हें गिरफ्तार करने की बात भी विधायकों से कही गई और 25 करोड़ रुपये देने का लालच दिया गया। हालांकि दिल्ली के सीएम ने बीजेपी का नाम नहीं लिखा है लेकिन उनका सीधा इशारा भाजपा की तरफ ही है।

केजरीवाल ने एक्स पर एक पोस्ट किया और कहा, "पिछले दिनों इन्होंने हमारे दिल्ली के 7 MLAs को संपर्क कर कहा है कि कुछ दिन बाद केजरीवाल को गिरफ़्तार कर लेंगे। उसके बाद MLAs को तोड़ेंगे। 21 MLAs से बात हो गयी है। औरों से भी बात कर रहे हैं। उसके बाद दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार गिरा देंगे। आप भी आ जाओ। 25 करोड़ रुपये देंगे और बीजेपी की टिकट से चुनाव लड़वा देंगे।"

केजरीवाल ने आगे कहा, "हालाँकि उनका दावा है कि उन्होंने 21 MLAs से संपर्क किया है लेकिन हमारी जानकारी के मुताबिक़ उन्होंने अभी तक 7 MLAs को ही संपर्क किया है और सबने मना कर दिया। इसका मतलब किसी शराब घोटाले की जाँच के लिए मुझे गिरफ़्तार नहीं किया जा रहा बल्कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार गिराने के लिए षड्यंत्र कर रहे हैं। पिछले नौ सालों में हमारी सरकार गिराने के लिए इन्होंने कई षड्यंत्र किए। लेकिन इन्हें कोई सफलता नहीं मिली। भगवान ने और जनता ने हमेशा हमारा साथ दिया। हमारे सभी MLA भी मज़बूती से  साथ हैं। इस बार भी ये लोग अपने नापाक इरादों में फेल होंगे।" 

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने लिखा, "ये लोग जानते हैं कि दिल्ली की जनता के लिए हमारी सरकार ने कितने काम किए हैं। इनकी पैदा की गयी तमाम अड़चनों के बावजूद हमने इतने काम किए हैं। दिल्ली की जनता “आप” से बेइंतहा प्यार करती है। इसलिए चुनावों में “आप” को हराना इनके बस की बात नहीं। तो एक फ़र्ज़ी शराब घोटाले के बहाने गिरफ़्तार करके सरकार गिराना चाहते हैं।"

टॅग्स :अरविंद केजरीवालआम आदमी पार्टीBJPलोकसभा चुनाव 2024दिल्लीDelhi Assembly
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?