लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश ‘गुमनाम’ स्वतंत्रता सेनानियों को उचित मान्यता देगा : मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: August 28, 2021 22:28 IST

Open in App

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने शनिवार को विधानसभा में कहा कि सरकार ‘गुमनाम’ स्वतंत्रता सेनानियों का एक स्मारक बनाकर उन्हें उचित सम्मान देगी। खांडू ने कहा कि एक समिति बनाई जाएगी जो समुदाय आधारित संगठनों समेत सभी पक्षकारों से परामर्श के बाद एक जगह के बारे में सुझाव देगी, जहां स्मारक बनाया जा सके।उन्होंने कहा कि इस स्मारक पर शहीदों के नाम अंकित होंगे। कांग्रेस विधायक निनोंग एरिंग द्वारा शुरू की गई चर्चा में हिस्सा लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय समाजिक न्याय एवं जनजातीय मामलों के मंत्रालय ने एक पत्र में राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि वह राज्य के स्वतंत्रता सेनानियों की एक सूची सौंपे। प्रदेश सरकार ने इसके बाद उपायुक्तों से नाम देने को कहा है। खांडू ने कहा, “अब तक पांच जिलों से प्रतिक्रियाएं मिली हैं।” उन्होंने कहा कि ब्रिटिश राज के खिलाफ राज्य के आदिवासी लोगों द्वारा कुल छह लड़ाइयां लड़ी गई हैं। उन्होंने कहा, “देश में ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ की तर्ज पर राज्य ने अगले साल जनवरी में अपने गठन की स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में एक महीने तक चलने वाले कार्यक्रम की तैयारी की है। हम उस मौके पर स्वतंत्रता सेनानियों का भी सम्मान करेंगे।”उन्होंने कहा कि स्मारक बनाने की सभी औपचारिकताएं तब तक पूरी कर ली जाएंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश मंत्रालय ने चीन के भारतीय क्षेत्र के नाम बदलने के कदम पर पलटवार किया, इसे एक शरारती प्रयास बताया

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्राइम अलर्टक्रोध में जुबान आत्मघाती बन जाती है...!

क्राइम अलर्टअरुणाचल प्रदेश की 3 महिलाओं के साथ नस्लीय दुर्व्यवहार और अपमानजनक भाषा?, 11 मार्च तक न्यायिक हिरासत में हर्ष सिंह और रूबी जैन

क्राइम अलर्ट500 रुपये में मसाज पार्लर में काम करने वाली धंधेवाली?, अरुणाचल प्रदेश की तीन महिलाओं के साथ हॉरर घटना

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल