लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश ने चीन की सीमा से लगे राज्य के इलाकों में आधारभूत ढांचा विकसित करने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: January 23, 2021 20:59 IST

Open in App

ईटानगर, 23 जनवरी अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) बी डी मिश्रा ने भारत-चीन सीमा से लगे राज्य के इलाकों में आधारभूत ढांचे के विकास के लिए केंद्र से कदम उठाने का शनिवार को आग्रह किया।

राज्यपाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में शिलांग में आयोजित पूर्वोत्तर परिषद (एनईसी) की 69 वीं पूर्ण बैठक के उद्घाटन दिवस पर कहा कि दुर्गम क्षेत्रों वाले और इस पर्वतीय राज्य के लिए बेहतर सड़क और आधारभूत ढांचा आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों के दौरान केंद्र ने इस दिशा में राज्य की सहायता की है, लेकिन भारत-चीन सीमा से लगे क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को बेहतर करने के लिए अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है।

उन्होंने कहा, ‘‘राज्य सरकार तीन जिलों, तिरप, चांगलांग और लोंडिंग तथा नामसाई, रोइंग, महादेवपुर और सुनपुरा के चार पुलिस थाना क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था पर पूरा ध्यान दे रही है, जो सशस्त्र बल विशेष अधिकार अधिनियम (आफस्पा) के तहत आते हैं।’’

राज्यपाल ने कहा कि राज्य को हाल ही में राज्य के सुरक्षा सलाहकार के रूप में प्रतिनियुक्ति पर मेजर जनरल रैंक के एक अधिकारी मिले हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘आंतरिक सुरक्षा और कानून व्यवस्था के लिए सरकार पुलिस बल को मजबूत कर रही है, लेकिन उसे प्रत्येक जिले में ‘अपराध और आपराधियों का पता लगाने का नेटवर्क एवं प्रणाली’ (सीसीटीएन) लगाने के लिए केंद्र की सहायता की आवश्यकता है। राज्य पुलिस बल का मनोबल, प्रशिक्षण, कार्य कुशलता को बढ़ावा देने के लिए प्रयास जारी हैं।’’

राज्यपाल ने बिजली पावर ग्रिड, पेयजल वितरण प्रणाली को बढ़ाने और उन्नत ‘लैंडिंग ग्राउंड’ (विमान उतारने के लिए हवाईपट्टी) की संख्या बढ़ाने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के विकास के लिए आवश्यक मदद जारी रखने का भी शाह से भी अनुरोध किया। शाह एनईसी के अध्यक्ष भी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए