लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ने लोगों से कोरोना वायरस महामारी के प्रति एहतियात बरतने की अपील की

By भाषा | Updated: January 26, 2021 13:14 IST

Open in App

ईटानगर, 26 जनवरी अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) डॉक्टर बी डी मिश्रा ने मंगलवार को राज्य के लोगों से अपील की है कि वे कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के लिए सभी मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन करते हुए जरूर एहतियात बरतते रहें।

राज्यपाल ने 72वें गणतंत्र दिवस के मौके पर इंदिरा गांधी पार्क में यहां तिरंगा फहराया और कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई के दौरान जान गंवाने वाले कोविड-19 योद्धाओं को श्रद्धांजलि दी।

महामारी की वजह से इस साल गणतंत्र दिवस का उत्सव सादे तरीके से मनाया जा रहा है। कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए उत्सव में शामिल होने के लिए भी कम संख्या में लोगों को आमंत्रित किया गया था।

मिश्रा ने कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई के लिए चुनौतीपूर्ण समय में एकता और सहयोग दिखाने वाले लोगों को मैं दिल की गहराइयों से शुक्रिया अदा करता हूं। हमें इस पर गर्व है कि भारत में निर्मित दो टीके अब उपलब्ध हैं। केंद्र सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार हम ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीके लगाने के लिए अपनी क्षमता बढ़ाने पर अधिक मेहनत करेंगे।’’

उन्होंने यह भी कहा कि टीकाकरण का मतलब यह नहीं है कि लोग एहतियात का पालन न करें। उन्होंने सभी लोगों से अपील की है कि वे मास्क पहनें, हाथ लगातार धोएं और सामाजिक दूरी नियमों का पालन करें।

राज्यपाल ने कहा कि राज्य के सात स्थानों पर आईसीयू सुविधा केंद्रों की स्थापना के साथ ही जिला अस्पतालों में ढांचों के उन्नयन के लिए राज्य सरकार ने 400 करोड़ रुपये का व्यापक मिशन की शुरुआत की है।

राज्यपाल ने कहा कि राज्य सरकार की योजना 2023 तक सभी ग्रामीण घरों में पेय जल कनेक्शन मुहैया कराने का है। मिश्रा ने कहा, ‘‘इस साल हमारी सरकार का लक्ष्य नए राष्ट्रीय शिक्षा नीति के साथ शिक्षा के क्षेत्र में सुधार करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू