लाइव न्यूज़ :

भारत का यह पूरा गांव बना करोड़पति, इस वजह से बांटे गए चेक

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 8, 2018 18:22 IST

सीएम खांडू ने गांव के करोड़पति बनने बर ट्वीट किया और कहा कि इस राशि वितरण के बाद बोमजा गांव सबसे अमीर गांवों में से एक बन गया होगा। साथ

Open in App

हिन्दुस्तान में लगातार करोड़पतियों की संख्या बढ़ता जा रही है, जिसको लेकर एक दिलचस्प मामला सामने आया है। इस मामले में एक ही गांव में 31 परिवार करोड़पति बने हैं। दरअसल हुआ यूं कि अरुणाचल प्रदेश के बोमजा गांव के हर परिवार को मुआवजा दिया गया है, जिसके बाद वे करोड़पति बन गए हैं।

प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने बुधवार (8 फरवरी) को बोमजा गांव के जमींदारों को 40 करोड़ 80 लाख 38 हजार 400 रुपये का मुआवजा दिया है। उन्हें यह मुआवजा सेना द्वारा अधिग्रहण की गई जमीन के एवज में दिया गया है।

वहीं, इस दौरान सीएम खांडू ने मुआवजे की राशि वाले चेक बांटते हुए इस बात की जानकारी दी कि 200.056 एकड़ भूमि का अधिग्रहण भारतीय सेना के तवांग गैरीसन की प्रमुख स्थान योजना इकाइयों के लिए किया गया है।

सरकार प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गांव के 31 जमीन मालिकों में यह राशि वितरित की गई है। सबसे अधिक मुआवजे की राशि, 6 करोड़ 73 लाख 29 हजार 925 रुपये रही। एक अन्य को 2 करोड़ 44 लाख 97 हजार 886 रुपये की राशि का चेक दिया गया। अन्य 29 लाभार्थियों को 1, करोड़ 9 लाख 3 हजार 813 राशि का चेक दिया गया है।

सीएम खांडू ने गांव के करोड़पति बनने पर ट्वीट किया और कहा कि इस राशि वितरण के बाद बोमजा गांव सबसे अमीर गांवों में से एक बन गया होगा। साथ ही साथ उन्होंने इस कार्य के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण का धन्यवाद दिया।

टॅग्स :भारतीय सेनामनी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारITR Filing 2026: कौन भर सकता है ITR-1 सहज फॉर्म? आखिरी तारीख से पहले नोट कर लें ये बातें; भूलकर भी न करें ये गलतियां

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

कारोबारक्या है ECR? 15 मई के बाद कटेगी जेब, ईपीएफओ ने जारी की एडवाइजरी; जानें

कारोबारअब पोस्ट ऑफिस में बिना PAN कार्ड नहीं होगा कोई लेन-देन, जानें नए नियम के बारे में

भारतIndias New CDS: भारत को मिला नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि संभालेंगे तीनों सेनाओं की कमान

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल