लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल सरकार आगामी विधानसभा सत्र में विवाह, संपत्ति का उत्तराधिकार संबंधी ‘‘विधेयक’’ पेश नहीं करेगी

By भाषा | Updated: August 20, 2021 21:44 IST

Open in App

अरुणाचल प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि राज्य के जनजातीय लोगों के विवाह और संपत्ति के उत्तराधिकार से जुड़ा "तथाकथित विधेयक" वास्तव में एक सलाहकार निकाय द्वारा "अपनी इच्छा से" तैयार किया गया प्रस्तावित मसौदा है जिसमें राज्य सरकार से परामर्श नहीं लिया गया है। इसके साथ ही सरकार ने कहा कि इसे आगामी विधानसभा सत्र में पेश नहीं किया जाएगा। राज्य के गृह मंत्री बामांग फेलिक्स ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इस स्तर पर इसे विधेयक बताना उचित नहीं होगा क्योंकि पेश किया गया मसौदा बहुत ही “शुरुआती चरण” में है। अरुणाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को मुख्यमंत्री पेमा खांडू से मुलाकात कर उनसे अनुरोध किया था कि वे अरुणाचल प्रदेश विवाह और संपत्ति का उत्तराधिकार विधेयक, 2021 को विधानसभा में पेश करने पर विचार करें। विधानसभा का आगामी सत्र 27 अगस्त से शुरू होने वाला है। फेलिक्स राज्य सरकार के प्रवक्ता भी हैं। उन्होंने कहा, "इस चरण में यह स्पष्ट किया जाना चाहिए कि आयोग ने इसे 'अरुणाचल प्रदेश विवाह और संपत्ति उत्तराधिकार विधेयक, 2021' बताया है, लेकिन यह एक मसौदा प्रस्ताव है। यह उस समय तक विधेयक नहीं है, जब तक कि प्रस्ताव को विधेयक में बदलने के लिए उचित प्रक्रिया का पालन नहीं किया जाता है।’’ प्रस्ताव को संबंधित मंत्री द्वारा मंजूरी दी जानी है और उसके बाद कानून विभाग इसके हर खंड पर विस्तृत विचार करेगा।उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव के आगामी विधानसभा सत्र में पेश किए जाने का सवाल ही नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्राइम अलर्टक्रोध में जुबान आत्मघाती बन जाती है...!

क्राइम अलर्टअरुणाचल प्रदेश की 3 महिलाओं के साथ नस्लीय दुर्व्यवहार और अपमानजनक भाषा?, 11 मार्च तक न्यायिक हिरासत में हर्ष सिंह और रूबी जैन

क्राइम अलर्ट500 रुपये में मसाज पार्लर में काम करने वाली धंधेवाली?, अरुणाचल प्रदेश की तीन महिलाओं के साथ हॉरर घटना

भारतअरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के जंगलों में लगी भीषण आग, वायु सेना ने 1.39 लाख लीटर पानी से बुझाई आग; टला बड़ा सकंट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील