लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में एआई से चलने वाले 3500 कैमरे, ‘गनशॉट सेंसर’ और ‘अलर्ट सिस्टम’ लगेंगे?, एक अक्टूबर से काम करना शुरू

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 13, 2025 05:19 IST

Artificial Intelligence: अधिकारी ने बताया कि पहले चरण में कुल 3,500 कैमरे लगाए जाएंगे, जिनमें 6,121 बुलेट कैमरे, 1,622 स्वचालित नंबर प्लेट पहचान (एएनपीआर) कैमरे, 370 फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम (एफआरएस) कैमरे और 1,876 पैन-टिल्ट-जूम (पीटीजेड) कैमरे शामिल होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देवाहन चोरी और लावारिस वस्तुएं मिलने जैसी घटनाओं को लेकर अलर्ट जारी करेगी।भयावह घटना के लगभग दो साल से अधिक समय बाद उठाया गया है।शहर में निगरानी की खामियों की व्यापक समीक्षा की गई थी।

नई दिल्लीः दिल्ली की सड़कों पर एक अक्टूबर से कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से चलने वाले 3,500 से अधिक कैमरे, ‘गनशॉट सेंसर’ और ‘अलर्ट सिस्टम’ लगाए जाएंगे। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि 'सेफ सिटी' परियोजना के पहले चरण के तहत ये उपकरण लगाए जाएंगे, जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय राजधानी में पुलिस की कार्यप्रणाली में बदलाव लाना है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वीडियो एनालिटिक्स (एआईवीए) से लैस यह प्रणाली गोलीबारी, महिलाओं के खिलाफ अपराध, वाहन चोरी और लावारिस वस्तुएं मिलने जैसी घटनाओं को लेकर अलर्ट जारी करेगी।

यह कदम 31 दिसंबर, 2022 की रात को कंझावला में हुई भयावह घटना के लगभग दो साल से अधिक समय बाद उठाया गया है। इस घटना में 20 वर्षीय युवती को एक कार ने 12 किलोमीटर से ज्यादा दूर तक घसीटा था, जिसके कारण उसकी मौत हो गई थी। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था और शहर में निगरानी की खामियों की व्यापक समीक्षा की गई थी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "कंझावाला मामले के बाद, गृह मंत्रालय ने हमें संवेदनशील इलाकों का ऑडिट करने का निर्देश दिया था। हमने पाया कि लगभग 10,000 अतिरिक्त कैमरों की ज़रूरत है। यह परियोजना विभिन्न चरण में लागू की जा रही है और सबसे पहले उच्च जोखिम एवं घनी आबादी वाले इलाकों में कम किया जाएगा।"

अधिकारी ने बताया कि पहले चरण में कुल 3,500 कैमरे लगाए जाएंगे, जिनमें 6,121 बुलेट कैमरे, 1,622 स्वचालित नंबर प्लेट पहचान (एएनपीआर) कैमरे, 370 फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम (एफआरएस) कैमरे और 1,876 पैन-टिल्ट-जूम (पीटीजेड) कैमरे शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त, इस परियोजना में 200 ‘गनशॉट डिटेक्शन सिस्टम’ और 300 पब्लिक एड्रेस सिस्टम (स्पीकर) शामिल हैं।

अधिकारी ने कहा कि इन्हें आपातकालीन स्थितियों के दौरान अलर्ट प्रदान करने और सार्वजनिक संचार के लिए रणनीतिक रूप से स्थापित किया जाएगा। अधिकारी ने कहा, "ये साधारण सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं। ये एआई-आधारित वीडियो एनालिटिक्स वाली प्रणाली पर आधारित हैं। यह प्रणाली किसी भी असामान्य गतिविधि का पता चलने पर पुलिस मुख्यालय में स्थित हमारे एकीकृत कमांड, नियंत्रण, संचार और कंप्यूटर केंद्र (सी4आई) को तुरंत अलर्ट कर देगी।" 

टॅग्स :दिल्ली पुलिसदिल्ली सरकारCCTV
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

भारतदिल्ली सरकारः सप्ताह में सोमवार को मंत्री, अधिकारी मेट्रो से जाएंगे ऑफिस, 2 दिन WFH, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- 6 महीनों तक पेट्रोल, डीजल या इलेक्ट्रिक वाहन की कोई नई खरीद नहीं

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

क्राइम अलर्टदिल्ली में बेखौफ अपराधी! नांगलोई में बस में महिला से सामूहिक बलात्कार, 2 आरोपी गिरफ्तार

भारतएसी और आरओ ठीक करने के बाद घर में आता और अकेली महिला को देखकर करता था लूटपाट?, सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर आने के बाद अजय बग्गा अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल