लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 370ः कटीली तारबंदी, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी और अजीब सन्नाटा है श्रीनगर में

By भाषा | Updated: August 7, 2019 20:54 IST

केन्द्र सरकार ने जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त कर दिया है और राज्य को दो केन्द्र शासित प्रदेश के रूप में बांटने की घोषणा की है। इस बात को दो दिन बीत चुके हैं। यहां की जनता घरों के अंदर है,किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए अधिकारियों ने संचार के सभी साधन बंद कर दिए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकर्फ्यू जैसे इन हालात में लोग असमंजस में हैं तो कुछ खौफजदा भी हैं।अधिकारियों ने बताया कि शहर के बाहरी इलाके नूरबाग में कुछ युवा इकट्ठा हो गए थे जिन्हें सीआरपीएफ के जवानों ने खदेड़ दिया।

श्रीनगर में आधिकारिक तौर पर कर्फ्यू की घोषणा नहीं है लेकिन हालात कर्फ्यू के समान हैं। शहर में सन्नाटा छाया है,कटीले तारों से जगह जगह बाड़बंदी है, चप्पे-चप्पे पर तैनात पुलिस और सेना के जवान बहुत जरूरत पड़ने पर ही लोगों को निकलने दे रहे हैं और वह भी गहन तलाशी के बाद।

केन्द्र सरकार ने जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त कर दिया है और राज्य को दो केन्द्र शासित प्रदेश के रूप में बांटने की घोषणा की है। इस बात को दो दिन बीत चुके हैं। यहां की जनता घरों के अंदर है,किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए अधिकारियों ने संचार के सभी साधन बंद कर दिए हैं।

कर्फ्यू जैसे इन हालात में लोग असमंजस में हैं तो कुछ खौफजदा भी हैं। अधिकारियों ने बताया कि शहर के बाहरी इलाके नूरबाग में कुछ युवा इकट्ठा हो गए थे जिन्हें सीआरपीएफ के जवानों ने खदेड़ दिया। जवानों से बचने के चक्कर में एक युवक झेलम नदी में कूद गया और डूब गया।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में प्रदर्शन हुआ,भीड़ को तितर बितर करने के लिए लाठिंया चलाईं गईं जिसमें छह लोग घायल हो गए। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने स्थिति की समीक्षा की। एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह शोपियां में कुछ लोगों के साथ खाना खाते दिखाई दे रहे हैं।

शहर में केवल उन्हें ही निकलने दिया जा रहा है जिन्हें बेहद जरूरी काम है, वह भी जगह जगह गहन तलाशी के बाद। शहर में सार्वजनिक यातायात बंद होने के कारण लोग हवाई अड्डे तक पहुंचने के लिए लिफ्ट लेते दिखाई दिए।

गुडगांव में एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम करने वाले आदिल डार अपने माता-पिता से मिलने यहां आए थे और अब वह वापस दिल्ली लौट रहें हैं। यातायात का कोई साधन नहीं होने के कारण उन्हें श्रीनगर हवाई अड्डे तक 14 किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ा। एक अधिकारी ने बताया कि शहर में धारा 144 लागू है। सभी शिक्षण संस्थान हैं। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती सहित बड़ी संख्या में नेता हिरासत में हैं। 

टॅग्स :धारा ३७०जम्मू कश्मीरमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील