लाइव न्यूज़ :

Article 370: अधीर रंजन की संसद में टिप्पणी पर सोनिया, राहुल ने जताई नाराजगी

By शीलेष शर्मा | Updated: August 6, 2019 22:38 IST

अधीर रंजन के बयान को लेकर सोनिया और राहुल इतने नाराज थे कि उन्होंने अधीर रंजन को यहां तक कह दिया कि वे अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन ठीक ढंग से करें अन्यथा पार्टी नये सिरे से विचार करेगी.

Open in App

लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी की कश्मीर के विभाजन को लेकर की गई टिप्पणी पर कांग्रेस संसदीय दल के नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने कड़ी आपत्ति जताई है. उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार सोनिया गांधी ने अधीर रंजन चौधरी को उनके बयान को लेकर कड़ी फटकार लगाते हुए निर्देश दिए कि संसद में आने से पहले अब वे विशेष ब्रीफिंग में हर उस मुद्दे पर जो सदन में उठाया जाना है पार्टी की नीति को समाझकर आए. 

सोनिया की इस कड़ी फटकार के बाद अधीर रंजन ने सफाई दी कि उन्होंने जो कुछ  उसका मकसद यह कहना नहीं था कि जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग नहीं है, और यह अब द्विपक्षीय मुद्दा नहीं रह गया है. अधीर रंजन ने दलील दी कि जो कुछ उन्होंने कहा उसे भाजपा गलत ढंग से पेश कर रही है. अपनी सफाई देते हुए अधीर रंजन ने साफ किया कि प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प को लेकर जो विवाद मध्यस्थता के मुद्दे पर उठा वह किसी से छिपा नहीं है, संयुक्त राष्ट्र संघ में यह मामला पहले से जा चुका है अत: वे केवल सरकार से सफाई मांग रहे थे. 

अधीर रंजन के बयान को लेकर सोनिया और राहुल इतने नाराज थे कि उन्होंने अधीर रंजन को यहां तक कह दिया कि वे अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन ठीक ढंग से करें अन्यथा पार्टी नये सिरे से विचार करेगी. गौरतलब है कि अधीर रंजन ने लोकसभा में आज 370 पर बोलते हुए यह कह डाला कि जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग नहीं है. उन्होंने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर पर भी सरकार से सफाई मांगी और 1994 के संसद के उस प्रस्ताव को याद दिलाया जिसमें जम्मू कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बताया गया है. 

लोकसभा में कांग्रेस नेता ने बोलते हुए कहा कि सरकार ने कायदे-कानून को बाहर फेंक दिया है और जम्मू कश्मीर को तोड़कर दो संघ शासित प्रदेश बना दिये है. उन्होंने यह भी कह डाला कि मुझे नहीं लगता कि आप पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के बावत भी सोच रहे है. 

अधीर रंजन की इस टिप्पणी पर गृह मंत्री अमित शाह तमतमा गये और कहा कि हम कश्मीर के लिए अपनी जान तक दे देंगे. अधीर रंजन की इस टिपपणी से सदन में कांग्रेस को शर्मिदंगी उठानी पड़ी तब जब राहुलअ ौर सोनिया दोनों सदन में मौजूद थे. 

अधीर रंजन ने अपनी सफाई में यह भी कहा कि सरकार जो विधेयक और प्रस्ताव लाई हैै उसमें कही पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर का जिक्र नहीं है.

टॅग्स :कांग्रेससोनिया गाँधीराहुल गांधीलोकसभा संसद बिलधारा ३७०आर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)मोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी