लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 370ः कश्मीर में अभी भी मोबाइल-इंटरनेट सेवा निलंबित, प्रतिबंध में ढील, बाजार 18वें दिन भी बंद

By भाषा | Updated: August 22, 2019 14:08 IST

कश्मीर में अभी भी मोबाइल और इंटरनेट सेवा बंद हैं। हालांकि जगह-जगह से अवरोधक हटाएं जा रहे हैं। सड़क पर यातायात धीरे-धीरे बढ़ रहा है। लेकिन अभी तक बाजार बंद हैं। लगातार 18 दिन से बाजार बेहाल है। स्कूल तो खुल गए हैं लेकिन छात्र अभी भी नहीं आ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकश्मीर के अधिकतर क्षेत्रों में प्रतिबंधों में ढील, बाजार अब भी बंद, मोबाइल सेवाएं निलंबित।बुधवार को घाटी के किसी भी हिस्से से किसी तरह की अप्रिय घटना की कोई खबर नहीं मिली।

कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में प्रतिबंधों में ढील दे दी गई है। जगह-जगह से अवरोधक हटाए जा रहे हैं और सड़कों पर यातायात धीरे-धीरे बढ़ रहा है। हालांकि, बाजार गुरुवार को 18वें दिन भी बंद हैं और इंटरनेट सेवाएं भी निलंबित हैं।

अधिकारियों ने बताया कि स्थिति शांतिपूर्ण है और बुधवार को घाटी के किसी भी हिस्से से किसी तरह की अप्रिय घटना की कोई खबर नहीं मिली। उन्होंने कहा कि स्थिति में सुधार को देखते हुए श्रीनगर और घाटी के अन्य जिला मुख्यालय शहरों में लोगों और यातायात का आवागमन धीरे-धीरे बढ़ रहा है।

सार्वजनिक परिवहन सड़कों से नदारद रहा, लेकिन कुछ अंतर जिला कैब और तिपहिया वाहन कुछ क्षेत्रों में सड़कों पर चलते दिखे। अधिकारियों ने बताया कि माध्यमिक स्तर तक के स्कूलों में शिक्षकों और सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की उपस्थिति बढ़ रही है।

हालांकि, अधिकतर छात्र-छात्राएं मौजूदा स्थिति के मद्देनजर अभी स्कूलों से दूर हैं। सरकार ने समूची घाटी में सोमवार से प्राथमिक विद्यालयों और बुधवार से माध्यमिक विद्यालयों को खोलने का आदेश दिया था। अधिकारियों ने कहा कि कश्मीर के अनेक हिस्सों और श्रीनगर के अधिकतर हिस्सों में प्रतिबंधों में ढील दी गई है।

उन्होंने बताया कि शहर के आवासीय क्षेत्रों और सिविल लाइन्स क्षेत्र तथा अन्य जिलों के अधिकतर क्षेत्रों से अवरोधक हटा लिए गए हैं। हालांकि कानून व्यवस्था से जुड़ी किसी अप्रिय स्थिति को टालने के लिए सुरक्षाबलों की तैनाती बरकरार है।

अधिकारियों ने बताया कि घाटी में अधिकतर जगहों पर बाजार बंद हैं। हालांकि किसी अलगाववादी समूह या किसी अन्य संगठन ने किसी हड़ताल का आह्वान नहीं किया है। उन्होंने बताया कि मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं अभी निलंबित हैं।

हालांकि लैंडलाइन टेलीफोन सेवाएं अधिकतर स्थानों पर बहाल हो गई हैं। हालांकि श्रीनगर के लाल चौक और प्रेस एंक्लेव सहित कई क्षेत्रों में लैंडलाइन टेलीफोन सेवा लगातार निलंबित है। 

टॅग्स :धारा ३७०आर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)जम्मू कश्मीरमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए