लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 370ः कश्मीर में लगातार 64वें दिन मुख्य बाजार बंद, इंटरनेट व मोबाइल सेवा निलंबित, लैंडलाइन बहाल

By भाषा | Updated: October 7, 2019 17:20 IST

अधिकारियों ने बताया कि निजी क्षेत्र की गाड़ियां बिना किसी बाधा के श्रीनगर और अन्य जिलों समेत पूरी घाटी की सड़कों पर चल रही है। उन्होंने बताया कि कश्मीर में मुख्य बाजार और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान लगतार बंद हैं। कुछ दुकानें सुबह 11 बजे तक खुली रहीं लेकिन उसके बाद उसके शटर गिरा दिये गए।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने बताया कि कुछ वेंडरों ने यहां टीआरसी चौक - लाल चौक रोड पर दुकानें लगायी थी।अधिकारियों ने बताया कि पूरी घाटी में लैंडलाइन टेलीफोन सेवा बहाल कर दी गयी है।

जम्मू कश्मीर में सोमवार को लगातार 64वें दिन मुख्य बाजार बंद रहे और सार्वजनिक परिवहन की गाड़ियां सड़कों से नदारद रहीं जिससे जन जीवन अस्त व्यस्त रहा। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि निजी क्षेत्र की गाड़ियां बिना किसी बाधा के श्रीनगर और अन्य जिलों समेत पूरी घाटी की सड़कों पर चल रही है। उन्होंने बताया कि कश्मीर में मुख्य बाजार और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान लगतार बंद हैं। कुछ दुकानें सुबह 11 बजे तक खुली रहीं लेकिन उसके बाद उसके शटर गिरा दिये गए।

उन्होंने बताया कि कुछ वेंडरों ने यहां टीआरसी चौक - लाल चौक रोड पर दुकानें लगायी थी। अधिकारियों ने बताया कि घाटी में कहीं भी पाबंदियां नहीं हैं लेकिन संवेदनशील क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिए सुरक्षा बलों को अच्छी खासी तादाद में तैनात किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि पूरी घाटी में लैंडलाइन टेलीफोन सेवा बहाल कर दी गयी है। हंदवारा और कुपवाड़ा को छोड़ कर शेष कश्मीर में मोबाइल सेवा चार अगस्त से लगातार निलंबित है। संविधान के अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू कश्मीर को मिला विशेष दर्जा केंद्र सरकार ने वापस ले लिया था। उन्होंने बताया कि सभी प्रकार की इंटरनेट सेवाओं को पूरी घाटी में बंद कर दिया गया है। 

टॅग्स :धारा ३७०आर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)जम्मू कश्मीरमोदी सरकारइंटरनेट पर पाबंदीमोबाइल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण