लाइव न्यूज़ :

लद्दाख के करगिल में 145 दिन बाद मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल, अनुच्छेद 370 लागू होने के बाद बंद था

By भाषा | Updated: December 27, 2019 19:19 IST

बीते चार महीने में कोई अप्रिय घटना यहां नहीं घटी है और हालात पूरी तरह से सामान्य हो चुके हैं। इसे देखते हुए सेवाएं बहाल की गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय धार्मिक नेताओं ने लोगों से अपील की है कि वे इस सुविधा का गलत फायदा न उठाएं। यहां ब्रॉडबैंड सुविधा पहले से चल रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देकोई अप्रिय घटना यहां नहीं घटी है और हालात पूरी तरह से सामान्य हो चुके हैं।अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को खत्म करने के बाद से यहां 145 दिन तक इंटरनेट सेवा निलंबित थी।

लद्दाख के करगिल जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं शुक्रवार को बहाल कर दी गई। अधिकारियों ने बताया कि केंद्र द्वारा पांच अगस्त को संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को खत्म करने के बाद से यहां 145 दिन तक इंटरनेट सेवा निलंबित थी।

लद्दाख के करगिल जिले में शुक्रवार को मोबाइल इंटरनेट सेवाएं फिर से शुरू कर दी गईं, लेकिन कश्मीर में इंटरनेट सेवाएं बहाल करने पर प्रशासन खामोश है जहां संविधान का अनुच्छेद 370 हटाए जाने के 145 दिन बाद भी इंटरनेट सेवाएं बंद हैं।

अधिकारियों ने बताया कि करगिल में पूरी तरह से हालात सामान्य होने के मद्देनजर मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी गईं। बीते चार महीने से जिले में कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि धार्मिक नेताओं ने लोगों से इस सुविधा का दुरुपयोग नहीं करने की अपील की है।

करगिल में ब्रॉडबैंड सेवाएं पहले ही शुरू की जा चुकी हैं। पांच अगस्त को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के प्रावधान खत्म कर उसे दो केन्द्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में विभाजित करने की केन्द्र सरकार की घोषणा के बाद इंटरनेट सेवाओं पर पाबंदी लगा दी गई थी।

कश्मीर में इंटरनेट सेवाओं पर पाबंदी को शुक्रवार को 145 दिन पूरे हो गए, लेकिन निकट भविष्य में सेवाएं बहाल होने के आसार नजर नहीं आ रहे। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक घाटी में इंटरनेट सेवाएं बहाल करने को लेकर कुछ नहीं कहा गया है।

भाजपा महासचिव राम माधव ने बृहस्पतिवार को कहा था कि कश्मीर में चरणबद्ध तरीके से ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवाएं बहाल की जा रही हैं। उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा था, "ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवाएं चरणबद्ध तरीके से बहाल की जा रही हैं। होटलों में सुविधाएं शुरू की जा चुकी हैं।"

टॅग्स :धारा ३७०लद्दाख़जम्मू कश्मीरमोदी सरकारआर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?