लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर BDC चुनाव में रिकॉर्ड 99.5 % मतदान, अनुच्छेद 370 के निष्प्रभावी होने के बाद पहली बार हुआ कोई चुनाव

By भाषा | Updated: October 24, 2019 17:04 IST

Article 370 Jammu and Kashmir body election Latest Update: जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 के निष्प्रभावी होने के बाद पहली बार कोई चुनाव हुआ। पहली बार हुए ब्लॉक विकास परिषद (बीडीसी) चुनावों में जम्मू जिले में रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया।

Open in App
ठळक मुद्दे गौरतलब है कि इस चुनाव में करीब एक हजार प्रत्याशी हैं जबकि नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीडीपी और कांग्रेस ने इसका बहिष्कार किया है। जम्मू में मतदान सुबह नौ बजे शुरू हुआ था।

जम्मू कश्मीर में पहली बार हुए ब्लॉक विकास परिषद (बीडीसी) चुनावों में जम्मू जिले में लगभग 100 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। राज्य का विशेष दर्जा समाप्त किए जाने के बाद पहली बार हो रहे चुनावों का कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) और पीडीपी ने बहिष्कार किया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी सुषमा चौहान ने कहा, ‘‘जम्मू जिले में 99.5 प्रतिशत मतदान हुआ। 20 ब्लॉक में 2,703 मतदाताओं में से 2,690 ने मतदान किया।’’ उन्होंने बताया कि सुबह 11 बजे तक 50 प्रतिशत मतदान हुआ था और अपराह्र एक बजे मतदान समाप्त होने पर मत प्रतिशत 99.5 प्रतिशत था।

जम्मू में मतदान सुबह नौ बजे शुरू हुआ था। चौहान ने बताया कि 1,797 पुरुषों और 893 महिलाओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। राज्य में 316 ब्लॉक हैं लेकिन चुनाव 310 ब्लॉक में हो रहे हैं। बीडीसी चुनाव में 1,065 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं और इनमें से 27 उम्मीदवारों को निर्विरोध चुन लिया गया है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर