लाइव न्यूज़ :

इस साल गूगल पर छाए रहे अनुच्छेद 370, NRC, एक्जिट पोल, लोकसभा चुनाव, अयोध्या मामले से संबंधित सवाल

By भाषा | Updated: December 12, 2019 05:58 IST

जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के प्रावधान इस साल निरस्त कर दिए गए थे। गूगल पर पूछे गए शीर्ष 10 सवालों में ‘अयोध्या मामला क्या है’ और ‘भारत की राष्ट्रीय नागरिक पंजी’ (एनआरसी) क्या है, भी शामिल थे।

Open in App

‘अनुच्छेद-370’ क्या है, ‘अयोध्या मामला क्या है’ और भारत की राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) क्या है, ये सवाल उन सवालों में शामिल हैं जो इस साल गूगल पर भारतीयों की ओर से सबसे ज्यादा पूछे गए। गूगल 2019 वर्ष की सर्च रिपोर्ट के अनुसार भारत में इंटरनेट उपयोग करने वालों ने अनुच्छेद-370, एक्जिट पोल, ब्लैक होल और ‘हाउडी मोदी’ जैसे कई सवाल प्रमुखता से पूछे।

जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के प्रावधान इस साल निरस्त कर दिए गए थे। गूगल पर पूछे गए शीर्ष 10 सवालों में ‘अयोध्या मामला क्या है’ और ‘भारत की राष्ट्रीय नागरिक पंजी’ (एनआरसी) क्या है, भी शामिल थे। गूगल ने कहा कि सर्च ट्रेंड में लोकसभा चुनाव और इसके परिणामों से संबंधित सवाल भी छाए रहे।

‘हाउ टू’ सूची में ‘मतदान कैसे करें’, ‘मतदाता सूची में नाम कैसे ढूंढ़ें’ पहले और तीसरे स्थान पर रहे। रोचक तौर पर कुल सर्च ट्रेंड में लोकसभा चुनाव परिणाम सर्च ट्रेंड में दूसरे स्थान पर रहा। इसके अलावा चंद्रयान-2, अनुच्छेद 370, नीट परिणाम, प्रधानमंत्री किसान योजना जैसे विषयों की भी खूब जानकारी ली गई।

फीचर फिल्मों में ‘कबीर सिंह’, ‘अवेंजर्स: एंडगेम’, ‘जोकर’ और ‘कैप्टन मार्वेल’ समूची सर्च सूची में शीर्ष 10 में शामिल रहे। वहीं, विंग कमांडर अभिनंदन भारत में सर्वाधिक सर्च की गई हस्तियों में शामिल रहे। उनके बाद लता मंगेशकर, युवराज सिंह, आनंद कुमार और विकी कौशल रहे।

वैश्विक तौर पर भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच सर्च ट्रेंड में शीर्ष स्थान पर रहा। वहीं, ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ सर्वाधिक सर्च किया गया टीवी शो रहा। 

टॅग्स :गूगलएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)अयोध्या फ़ैसलाधारा ३७०
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्वभारत के लिए गौरव की बात: सर्वम एआई ने लैंग्वेज प्रोसेसिंग में गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी को पछाड़ा

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील