लाइव न्यूज़ :

कोरोना को लेकर लॉकडाउन के बीच विशेष विमानों से करीब 1,300 विदेशी अपने-अपने देश रवाना हुए

By भाषा | Updated: April 8, 2020 20:23 IST

सीमा शुल्क अधिकारियों ने पीटीआई को बताया कि वर्तमान समय में आपूर्ति में बाधा नहीं हो इसके लिए सरकारी स्तर पर व्यवस्था की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देआयात-निर्यात कारोबार हितधारकों के लिए विशेष कोरोना वायरस डेस्क बनाया गया है।वेंटिलेटर निर्माण के लिए जरूरी उपकरण का भी बड़े पैमाने पर आयात किया जा रहा है।

चेन्नई: कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए 21 दिनों के जारी लॉकडाउन की वजह से फंसे कुल 1,304 विदेशियों को विशेष उड़ानों के जरिये चेन्नई से उनके देशों में भेजा गया।

सीमा शुल्क अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोमवार तक आठ विशेष राहत विमानों को मलेशिया, फ्रांस, फ्रैंकफर्ट और मस्कट के लिए रवाना किया गया और सीमा-शुल्क विभाग ने यात्रियों के विदेश जाने के लिए जरूरी औपचारिकताएं पूरी कीं।

इस बीच, हवाई अड्डे के कुरियर टर्मिनल ने 206 खेपों का परिचालन किया, जिनमें 23 में वेंटिलेटर निर्माण के लिए जरूरी उपकरण थे। सीमा शुल्क अधिकारियों ने बताया कि दस्ताने की एक खेप को प्राथमिकता के आधार पर मंजूरी दी गई।

उन्होंने बताया कि विभाग सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया में रहने वाले कर्मचारियों के आवास पर कंप्यूटर और उससे जुड़े उपकरण को भेजने का प्रयास कर रहा है ताकि घर से काम कर रहे कर्मचारियों को सुविधा हो। उन्होंने कहा कि आपूर्ति में बाधा नहीं हो इसके लिए 24 घंटे सीमा शुल्क मंजूरी की व्यवस्था की गई है।

उन्होंने कहा कि आयात-निर्यात कारोबार हितधारकों के लिए विशेष कोरोना वायरस डेस्क बनाया गया है ताकि उनकी समस्याओं को सुलझाया जा सके।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरसइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण