लाइव न्यूज़ :

Aarogya Setu Mobile App: सेना ने जवानों और अर्द्धसैनिक बलों को फर्जी आरोग्य सेतु ऐप के खिलाफ आगाह चेताया

By भाषा | Updated: April 30, 2020 14:56 IST

केंद्र सरकार ने बुधवार (29 अप्रैल) को सरकारी अधिकारियों के लिए आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करना और अपने फोन में इस ऐप का उपयोग करना अनिवार्य कर दिया है। 

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय सेना ने अपने जवानों को मोबाइल फोन पर संदिग्ध लिंक खोलते समय सावधा्न रहने को कहा है.सरकार ने आरोग्य सेतु ऐप लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण के प्रति जोखिम का आकलन करने में मदद करने के लिये पेश किया है।

सुरक्षा एजेंसियों ने सैनिकों और अर्द्धसैनिक बलों को पाकिस्तान द्वारा दुर्भावनापूर्ण इरादे से ‘आरोग्य सेतु ऐप’ से मिलता-जुलता मोबाइल ऐप्लीकेशन लाए जाने के प्रति आगाह करते हुए कहा है कि इसका मकसद संवेदनशील जानकारियां चुराना है। सेना ने एक परामर्श में कहा गया है कि यह फर्जी ऐप उपयोगकर्ता को व्हाट्सऐप पर संदेश के जरिये या एसएमएस के जरिये, ईमेल के जरिये या इंटरनेट आधारित सोशल मीडिया के मार्फत किसी लिंक से प्राप्त हो सकता है। इसमें कर्मियों को यह सुझाव दिया गया है कि उन्हें अधिकृत वेबसाइट माईजीओवी डॉट इन से ही आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करना चाहिए।

पीटीआई-भाषा द्वारा हासिल किये गये परामर्श की प्रति के मुताबिक, ‘‘डाउनलोड किये जाने के दौरान फर्जी ऐप उपयोगकर्ता से इंटरनेट का इस्तेमाल करने और अतिरिक्त ऐप्लीकेशन पैकेज इंस्टॉल करने की इजाजत देने को कहता है।’’ इसमें कहा गया है, ‘‘इसके बाद, यह दुर्भावनापूर्ण लिंक फेस डॉट एपीके, आईएमओ डॉट एपीके, नॉर्मल डॉट एपीके, ट्रूसी डॉट एपीके, स्नैप डॉट एपीके और वाइबर डॉट एपीके डालता (इंस्टॉल करता) है।’’

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इसके बाद ये वायरस हैकर को उपयोगकर्ता के स्मार्टफोन में मौजूद जानकारियों और फोन की गतिविधियों को जानने में सक्षम कर देते हैं। उपयोगकर्ता के फोन से निकाली गई जानकारियां ऐप की कमान एवं नियत्रण केंद्र में रखी जाती है, जिसके नीदरलैंड में स्थित होने की बात कही जा रही है।

उन्होंने कहा कि सैनिकों को अपने मोबाइल फोन पर सोशल मीडिया और ईमेल पर संदिग्ध लिंक खोलते समय सावधान रहने को कहा गया है। साथ ही उनसे एंटी वायरस गार्ड अपडेट करने को कहा गया है। उल्लेखनीय है कि सरकार ने आरोग्य सेतु ऐप लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण के प्रति जोखिम का आकलन करने में मदद करने के लिये पेश किया है।

टॅग्स :भारतीय सेनापाकिस्तानकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडियामोबाइल ऐप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे