लाइव न्यूज़ :

सेना ने आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए जवान को श्रद्धांजलि दी

By भाषा | Updated: July 3, 2021 17:23 IST

Open in App

श्रीनगर, तीन जुलाई सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए हवलदार काशीराय बम्मनल्ली को शनिवार को श्रद्धांजलि दी।

सेना के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘बदामीबाग छावनी में एक समारोह में चिनार कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल डी पी पांडेय और सभी रैंक के जवानों ने गौरवान्वित राष्ट्र की ओर से वीर सैनिक को श्रद्धांजलि दी।’’

उन्होंने कहा कि 37 वर्षीय हवलदार बम्मनल्ली दक्षिण कश्मीर के हनजन में आतंकवाद विरोधी अभियान का हिस्सा थे। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बल के जवान जब इलाके में तलाशी अभियान चला रहे थे तभी आतंकवादियों ने उन पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी।

अधिकारी ने कहा कि बम्मनल्ली को सीने में गोली लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारी ने बताया कि बम्मनल्ली ने बाद में 92 बेस अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

उन्होंने प्रभावी जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलाकर उच्चतम स्तर का साहस और पराक्रम दिखाया। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में पांच आतंकवादी मारे गए। बम्मनल्ली 2006 में सेना में शामिल हुए थे।

अधिकारी ने कहा कि बम्मनल्ली कर्नाटक के विजयपुर जिले के बी बगेवाड़ी तहसील स्थित उक्कल गांव के रहने वाले थे और उनके परिवार में पत्नी, एक बेटी और एक बेटा है।

सेना अधिकारी ने कहा, ‘‘हवलदार काशीराय बम्मनल्ली के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक स्थान ले जाया गया, जहां उनका पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। सेना दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ एकजुटता के साथ खड़ी है और उनके हित के लिए प्रतिबद्ध है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह