लाइव न्यूज़ :

सेना ने 1,600 टन गोलाबारूद को नष्ट किया

By भाषा | Updated: April 22, 2021 19:19 IST

Open in App

मुंबई, 22 अप्रैल भारतीय सेना के दक्षिण कमान ने मुंबई और अन्य स्थानों के नगर निकायों की मदद करने के लिए नहीं इस्तेमाल किए गए करीब 1,600 मीट्रिक टन आयुध को नष्ट किया।

रक्षा विभाग द्वारा बृहस्पतिवार को जारी विज्ञाप्ति के मुताबिक अकेले मुंबई में ही 800 टन अज्ञात विस्फोटक सामग्री (यूएक्सओ) को करीब दो हजार किलोग्राम आरडीएक्स/टीएनटी के साथ नष्ट किया गया।

विज्ञप्ति के मुताबिक इलाके के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रक्षा मंत्रालय के निर्देश पर सेना ने ‘विस्फोटक मुक्त बंदरगाह’ ऑपरेशन चलाया।

विज्ञप्ति में बताया गया कि इन आयुधों को मुंबई, गुजरात, कानपुर, जयपुर और जोधपुर के विभिन्न स्थानों की कुछ फैक्टरियों और इस्पात कबाड़ क्षेत्रों से ‘संभवत’ एकत्र किया गया था।

पु्लगांव स्थित केंद्रीय आयुध डिपो के विशेष बम निरोधक दस्ते ने इन विस्फोटों का सर्वे, अलग करने और नष्ट करने का काम किया।

विज्ञप्ति के मुताबिक इसी तरह का अभियान सेना के दक्षिण कमान ने मार्च 2021 में तमिलनाडु के तिरुवल्लुर जिले में भी चलाया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल