लाइव न्यूज़ :

सेना दिवस पर पाकिस्तान को ललकारते हुए बोले बिपिन रावत सुधर जाए पाक नहीं तो समझा देंगे

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: January 15, 2018 12:38 IST

सेनाध्यक्ष रावत ने कहा, पाकिस्तान की सेना घुसपैठियों की मदद करती है। अगर हमें मजबूर किया गया तो हम और मजबूती से कार्रवाई करेंगे।

Open in App

70वें सेना दिवस के मौके पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर सेना प्रमुख बिपिन रावत ने पाकिस्तान को ललकारते हुए साफ शब्दों में कहा है कि सुधर जाओ नहीं तो सुधार देंगे। सेना दिवस के मौके पर नई दिल्ली में आयोजित परेड को संबोधित करते हुए सेनाध्यक्ष बिपिन रावत ने अपना भाषण देते हुए यह बात कही। 

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की सेना घुसपैठियों की मदद करती है। अगर हमें मजबूर किया गया तो हम और मजबूती से कार्रवाई करेंगे। पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर उल्लंघन किया जाता है। इससे पहले सेना दिवस पर तड़के पाकिस्तान की ओर से 6 आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की थी जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया।

उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की नापाक  साजिश को नाकाम 6 आतंकवादियों को सेना ने मार गिराया है। इनमें से 5 आतंकियों के शव बरामद किए जा चुके है जबकि 1 आतंकी के शव की तलाश जारी है। 

बता दें कि भारतीय सेना हर साल को 15 जनवरी को भारतीय सेना दिवस मनाती है। 15 जनवरी 1949 को पहली बार फील्ड मार्शल (जनरल) केएम करियप्पा भारतीय सेना के कमांडर-इन-चीफ बने थे। करियप्पा इस पद को ग्रहण करने वाले पहले भारतीय थे। उन्होंने अंग्रेज जनरल सर फ्रांसिस बुचर से पदभार ग्रहण किया था।  

टॅग्स :बिपिन रावतथल सेना अध्यक्ष बिपिन रावतजम्मू कश्मीर समाचारसेना दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार