लाइव न्यूज़ :

सेना, बीएसएफ ने सम्मेलन में समन्वय मुद्दे पर चर्चा की

By भाषा | Updated: August 25, 2021 19:33 IST

Open in App

सेना और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक समन्वय सम्मेलन बुधवार को आयोजित किया गया जिसके एजेंडे में दोनों बलों के बीच परिचालन दक्षता को और बेहतर बनाने के लिए तालमेल के मुद्दे पर चर्चा भी शामिल रही। यह सम्मेलन यहां के पास सेना के पश्चिमी कमान मुख्यालय में आयोजित किया गया।एक रक्षा विज्ञप्ति के अनुसार पश्चिमी कमान के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों और बीएसएफ के पंजाब और जम्मू फ्रंटियर के अधिकारियों ने सम्मेलन में भाग लिया। सम्मेलन की अध्यक्षता पश्चिमी कमान के मेजर जनरल देवेंद्र शर्मा ने की, वहीं जम्मू फ्रंटियर के आईजीएस एन एस जामवाल और पंजाब फ्रंटियर की आईजी सोनाली मिश्रा ने बीएसएफ का प्रतिनिधित्व किया। विज्ञप्ति में कहा गया है कि बीएसएफ के प्रशिक्षण और उपकरण से जुड़े मुद्दों और सीमा प्रबंधन की चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया गया। पीठासीन अधिकारी ने शत्रुओं के नापाक मंसूबों को नाकाम करने के लिए संयुक्त सुरक्षा बल चलन विकसित करने के महत्व को रेखांकित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल या इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता?, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा-  भारत के खिलाफ कार्रवाई जारी रखता है तो

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारतJammu and Kashmir: कुपवाड़ा में सेना की यूनिट के अंदर गोलीबारी में तीन जवान घायल; जांच जारी

भारतकौन हैं एमएम नरवणे? वह रिटायर्ड आर्मी चीफ, जिनके अप्रकाशित संस्मरण से मचा संसद में हंगामा

भारतJammu and Kashmir: सैन्य कमांडर ने आतंकवादियों से मुठभेड़ के बीच आतंकवाद रोधी ‘ग्रिड’ की समीक्षा की

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह