लाइव न्यूज़ :

सशस्त्र सेनाएं किसी दूसरे देश में राजनीतिक अशांति का भारत पर प्रभाव नहीं पड़ने देगी : लोकसभा अध्यक्ष

By भाषा | Updated: August 26, 2021 14:57 IST

Open in App

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अफगानिस्तान के संदर्भ में बृहस्पतिवार को कहा कि हमारी सशस्त्र सेनाएं किसी दूसरे देश में राजनीतिक अशांति का भारत पर प्रभाव नहीं पड़ने देगी । बिरला ‘पंचायती राज संस्थाओं के सशक्तिकरण के लिये संसदीय पहुंच कार्यक्रम’ के तहत एक सप्ताह के दौरे पर जम्मू कश्मीर और लद्दाख गए हैं । लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि वह पंचायती राज प्रणाली एवं लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत बनाने के उद्देश्य से इस क्षेत्र के दौरे पर आए हैं । अफगानिस्तान के राजनीतिक संकट के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि भारत सभी देशों में लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूत का समर्थन करता है। उन्होंने कहा, ‘‘ हमें अपनी सशस्त्र सेनाओं पर पूरा भरोसा है कि वह किसी दूसरे देश (अफगानिस्तान) में राजनीतिक अशांति का भारत पर प्रभाव नहीं पड़ने देगी ।’’ वास्तविक नियंत्रण रेखा पर उत्पन्न तनाव के बारे पूछे जाने पर बिरला ने कहा, ‘‘ भारत के सैनिक सीमाओं की रक्षा दृढ़ता के साथ करने को कटिबद्ध हैं। भारत आतंकवादी और विस्तारवादी नीति के खिलाफ है ।’’ उन्होंने कहा कि कुछ देशों की विस्तारवादी नीति के कारण सीमा पर तनाव उत्पन्न होता है। बिरला का पैंगोंग झील, नुब्रा घाटी सहित लद्दाख के सुदूर क्षेत्रों में जाने का कार्यक्रम है। वे पहलगांव और श्रीनगर भी जायेंगे और पंचायतों के नेताओं से बातचीत करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

भारतLok Sabha Poll 2029: विधानसभाओं में जीत से लोकसभा की पृष्ठभूमि बना रही भाजपा! 

भारतलोकसभा में 543 सीटों की संख्या बढ़ाकर 850 करना ‘मजाक’?, शशि थरूर ने कहा-चीन की पीपुल्स कंसल्टेटिव कॉन्फ्रेंस का ‘देसी’ संस्करण बनेगा सदन?

भारतलंदन किड्स प्रीस्कूल बनतालाब, जम्मू में विस्तार, आधुनिक प्रीस्कूल और EYFS पाठ्यक्रम के साथ नई पहल

भारतTMC, DMK और SP में महिला लोकसभा सांसदों का प्रतिशत सबसे ज़्यादा, जानें कोटा विवाद के बीच अन्य पार्टियाँ कहाँ खड़ी हैं?

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल