लाइव न्यूज़ :

सेना खरीदेगी बेहद खतरनाक 'प्रलय' मिसाइल,चीन-पाकिस्तान सीमा पर तैनात होंगी

By शिवेंद्र राय | Updated: December 26, 2022 11:20 IST

भारतीय सशस्त्र बलों के लिए लगभग 120 प्रलय बैलिस्टिक मिसाइलों की खरीद को मंजूरी दी गई है। प्रलय मिसाइल की तैनाती पाकिस्तान और चीन से लगती सीमा पर तैनात की जाएंगी। ये भारत की रॉकेट फोर्स बनाने की तैयारियों का हिस्सा है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रलय मिसाइलों को इंटसेप्ट कर पाना बेहद कठिन प्रलय चीन की डोंगफेंग मिसाइल का मुकाबला कर सकती है150 से 500 किलोमीटर तक है 'प्रलय' की रेंज

नई दिल्ली: चीन से लगातार जारी विवाद और सीमा पर बढ़ते खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार और भारतीय सेनाओं ने बड़ा फैसला लिया है। रक्षा मंत्रालय ने एक बड़े फैसले में भारतीय सशस्त्र बलों के लिए लगभग 120 प्रलय बैलिस्टिक मिसाइलों की खरीद को मंजूरी दी है। ये बेहद खतरानाक मिसाइलें पाकिस्तान और चीन से लगती सीमा पर तैनात की जाएंगी। प्रलय मिसाइलों को इंटसेप्ट कर पाना बेहद कठिन काम है। इन मिसाइलों की रेंज 150 से 500 किलोमीटर तक है और यह सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल है। 

बेहद उन्नत तकनीक से बनाई गई प्रलय मिसाइलों का विकास साल 2015 में शुरू किया गया था। साल 2021 और 2022 में इसका दो बार सफल परीक्षण हुआ। इस तरह की मिसाइल सिस्टम का इस्तेमाल दुश्मन के एयर डिफेंस सिस्टम और दूसरे हथियारों को नष्ट करने के लिए किया जा सकता है। इस मिसाइल को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने विकसित किया है और अब भी लगातार इसे उन्नत बनाने पर काम किया जा रहा है। प्रलय चीन की डोंगफेंग मिसाइल का मुकाबला कर सकती है। खास बात यह है कि इसे रात को भी दागा जा सकता है। 

लगातार ताकत बढ़ा रही है भारतीय सेना

2020 में गलवान में हुए संघर्ष के बाद से ही लद्दाख से लेकर अरुणाचल तक चीन से सीमा पर तनाव जारी है। हाल ही में अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प हुई थी। भारतीय सशस्त्र बलों का पूरा ध्यान अब चीन से लगती सीमा पर अपनी ताकत को बढ़ाने में है। चीन और पाकिस्तान के साथ एक साथ युद्ध की संभावनाओं को देखते हुए ही पूर्व सीडीएस स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत रॉकेट फोर्स बनाने पर काम कर रहे थे। ताकि सीमा पर दुश्मन को काउंटर किया जा सके। प्रलय बैलिस्टिक मिसाइलों की खरीद को मंजूरी जनरल रावत की इसी योजना का हिस्सा है।

बता दें कि भारत ने 15 दिसंबर को देश की सबसे ताकतवर अंतरमहाद्विपीय बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का सफल परीक्षण किया था। अग्नि-5 का परीक्षण रात में किया गया था।  मिसाइल को ओडिशा के अब्दुल कलाम द्वीप से दागा गया और इसने 5500 किलोमीटर दूर स्थित निशाने को सफलतापूर्वक ध्वस्त कर दिया। 

टॅग्स :भारतीय सेनाइंडियन एयर फोर्सDefense Forcesमिसाइल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

कारोबारतेज आर्थिक विकास के साथ उन्नत परमाणु हथियारों से सुसज्जित मजबूत सैन्य शक्ति बनने की आवश्यकता

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप