लाइव न्यूज़ :

Phule Jayanti: आज ही के दिन ज्योतिबा फुले का हुआ था जन्म, जानिए उनके बारे में सबकुछ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 11, 2025 10:35 IST

Phule Jayanti: वे एक प्रमुख भारतीय समाज सुधारक, लेखक और समान अधिकारों के पक्षधर थे, खासकर महिलाओं सहित गरीबों और हाशिए पर पड़े लोगों के लिए।

Open in App

Phule Jayanti: ज्योतिराव गोविंदराव फुले 19वीं सदी के एक महान समाज सुधारक, समाज प्रबोधक, विचारक, समाजसेवी, लेखक, दार्शनिक तथा क्रान्तिकारी कार्यकर्ता थे। महात्मा फुले एवं ज्योतिबा फुले के नाम से प्रसिद्ध गोविंदराव का जन्म 11 अप्रैल 1827 में महाराष्ट्र के सतारा में हुआ था।

उन्होंने अपना पूरा जीवन स्त्रियों को शिक्षा का अधिकार दिलाने, बाल विवाह पर रोक लगाने के प्रयासों में लगा दिया। आज की तारीख भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के लिए भी अहम है, क्योंकि 1964 में 11 अप्रैल को ही वह दो हिस्सों में बंट गई थी । एक पार्टी का नाम भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और दूसरी का नाम भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) रखा गया।

देश दुनिया के इतिहास में 11 अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार हैं:- 1827: समाज सुधारक ज्योतिराव गोविंदराव फुले का जन्म।

1869: कस्तूरबा गांधी का जन्म।

1887 : प्रसिद्ध फनकार जैमिनी राय का जन्म।

1919 : अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन की स्थापना।

1921 : रेडियो पर खेलों की पहली ‘लाइव कमेंट्री’ का प्रसारण किया गया।

1930: ऋषिकेश में इस्पात की तारों से बना 124 मीटर का झूलने वाला पुल जनता के लिए खोला गया। इसे लक्ष्मण झूला नाम दिया गया।

1937: भारतीय टेनिस खिलाड़ी रामनाथन कृष्णन का जन्म।

1951: थिएटर और टेलीविजन अदाकारा रोहिणी हटंगडी का जन्म।

1964: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी दो हिस्सों में विभाजित।

1970: अमेरिका का अपोलो 13 अंतरिक्ष यान चंद्र अभियान पर रवाना।

1976 : स्टीव वाजनेक का बनाया पहला एप्पल-1 कंप्यूटर जारी।

1983: बेन किंग्सले की फिल्म गांधी को आस्कर अवार्ड।

1999 : अग्नि 2 प्रक्षेपास्त्र ने उड़ान भरी।

2010: पोलैंड के राष्ट्रपति लेख काजिंस्की की विमान दुर्घटना में मृत्यु।

2011: भारतीय मूल की अमेरिकी लेखिका झुंपा लाहिरी को उनकी पहली रचना 'इंटरप्रेटर ऑफ मैलेडीज़' के लिए पुलित्ज़र सम्मान।

2020 : भारत में एक दिन में कोरोना संक्रमण के 1000 से अधिक मामले सामने आए। कुल मरीजों की तादाद आठ हजार के पार।

2021: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड के खिलाफ टीका उत्सव की शुरूआत की।

2022: शहबाज शरीफ ने पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।

2023: म्यांमा में सागाइंग क्षेत्र के पाजीगी में वायुसेना के हवाई हमले में कम से कम 100 ग्रामीणों की मौत हुई।

2024: हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में स्कूली छात्रों को ले जा रही बस के पलट जाने से छह विद्यार्थियों की मौत, करीब 20 अन्य घायल हुए। 

टॅग्स :ज्योतिराव फुलेमहाराष्ट्रहिस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा