लाइव न्यूज़ :

अपनी पार्टी ने जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने पर शीघ्र सुनवाई की प्रार्थना की

By भाषा | Updated: June 25, 2021 09:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 जून अपनी पार्टी के अध्यक्ष सैयद मोहम्मद अल्ताफ बुखारी ने जम्मू-कश्मीर के सियासी नेताओं के साथ बातचीत शुरू करने के लिए बृहस्पतिवार को केंद्र के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि “जम्मू-कश्मीर की समस्या का समाधान लोकतांत्रिक व्यवस्था में निहित है।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक में शामिल हुए जम्मू-कश्मीर के 14 नेताओं में से एक बुखारी ने उच्चतम न्यायालय में अनुच्छेद 370, पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने और जल्द से जल्द विधानसभा चुनाव कराने का अनुरोध किया।

बैठक के बाद पार्टी की तरफ से जारी बयान के मुताबिक पूर्व मंत्री ने भूमि, नौकरियों एवं प्राकृतिक संसाधनों का स्थानीय निवासियों के लिए संवैधानिक संरक्षण, युवाओं के लिए नीति, विशेषता के आधार पर परिसीमन और बेहतर अंतर क्षेत्रीय संपर्क की भी मांग की।

बैठक के दौरान, बुखारी ने जम्मू-कश्मीर के सभी राजनीतिक दलों के साथ अत्यंत आवश्यक राजनीतिक संवाद की पहल करने के लिए प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रति आभार व्यक्त किया।

बुखारी ने कहा कि उनकी पार्टी की सर्वोपरि मांगों में जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करना, जल्द विधानसभा चुनाव कराना, विशेषता के आधार पर परिसीमन और एक संवैधानिक प्रणाली शामिल है जो जम्मू-कश्मीर के निवासियों को उनकी भूमि, नौकरियों और प्राकृतिक संसाधनों पर अधिकारों का संरक्षण दे। साथ ही पार्टी की मांग है कि अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35-ए पर शीघ्र सुनवाई हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?