लाइव न्यूज़ :

सिर्फ पेट्रोल-डीजल ही नहीं मार्च के महीने में महंगी हुईं ये चीजें, देखें पूरी लिस्ट

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 22, 2022 16:52 IST

आज पेट्रोल और डीजल के दाम में 80 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। वैसे मार्च के महीने में पेट्रोल और डीजल के अलावा और भी कई चीजों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। 

Open in App
ठळक मुद्देमार्च के महीने में पेट्रोल और डीजल के अलावा और भी कई चीजों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। अमूल, पराग और मदर डेरी ने इस महीने के शुरुआत में पैक्ड मिल्क के दाम में दो रुपए का इजाफा किया था।

नई दिल्ली: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मंगलवार को 80 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई। वहीं घरेलू रसोई गैस के दाम 50 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ गए हैं। ऐसे में अब चुनावी गतिविधियों की वजह से पेट्रोल, डीजल की दरों में संशोधन पर साढ़े चार महीने से जारी रोक खत्म हो गई। वैसे मार्च के महीने में पेट्रोल और डीजल के अलावा और भी कई चीजों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। 

दूध की कीमतों में हुआ इजाफा

अमूल, पराग और मदर डेरी ने इस महीने के शुरुआत में पैक्ड मिल्क के दाम में दो रुपए का इजाफा किया था। ऐसे में दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो चुकी है। वहीं, मध्य प्रदेश में सांची मिल्क कोआपरेटिव ने भी दूध की कीमत में पांच रुपए बढ़ा दिए हैं। 

एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़े

पेट्रोल और डीजल के अलावा दिल्ली सहित मुंबई और अन्य शहरों में घरेलू एलपीजी सिलेंडर (14.2 किलो) की कीमत में 50 रुपये से अधिक की बढ़ोतरी की गई है। पिछले साल 6 अक्टूबर, 2021 के बाद घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में यह पहली बढ़ोतरी है। दिल्ली और मुंबई में अब एक गैर सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 949.50 रुपये होगी, जबकि कोलकाता में इसके लिए आपको 976 रुपये खर्च करने होंगे। चेन्नई में इसकी कीमत 965.50 रुपये होगी और लखनऊ में यह आपको 987.50 रुपये पर मिलेगा। पटना में इसकी कीमत अब 1,039.50 रुपये होगी।

सीएनजी के दाम में हुई बढ़ोतरी

दिल्ली और एनसीआर में सीएनजी की कीमतों में 8 मार्च से बढ़ोतरी की गई है। जहां 8 मार्च को दिल्ली में सीएनजी की दरें 50 पैसे बढ़ीं, वहीं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के पड़ोसी शहरों में 1 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी देखी गई।

मैगी नूडल्स की कीमत बढ़ी

नेस्ले ने इस महीने की शुरुआत में अपने लोकप्रिय स्नैक की कीमत 2 रुपये बढ़ाने की घोषणा की थी। मैगी नूडल्स का एक छोटा पैकेट अब 12 रुपये के बजाए 14 रुपये में बिक रहा है। बड़े पैक के लिए ग्राहकों को 3 रुपये और चुकाने होंगे। इसी तरह नेस्कैफे क्लासिक, ब्रू और ताजमहल चाय की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई है।

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजलNestle Indiaपेट्रोलLPG
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप