लाइव न्यूज़ :

इराक, अफगान वार में तेवर दिखा चुका लड़ाकू हेलीकॉप्टर अपाचे भारतीय वायुसेना में शामिल, रडार को चकमा देकर दुश्मनों को कर देगा नेस्तानाबूत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 3, 2019 11:23 IST

साल 1984 में बोइंग कंपनी ने अमरीकी सेना को पहला अपाचे हेलीकॉप्टर दिया था। तब इस मॉडल का नाम था AH-64A। तब से लेकर अब तक बोइंग 2,200 से अधिक अपाचे हेलीकॉप्टर बेच चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देइस हेलीकॉप्टर की सबसे सबसे खास बात यह है कि इसे इस तरीके से डिजाइन किया गया है कि इसे रडार पर पकड़ना मुश्किल होता है। इस हेलीकॉप्टर के नीचे लगी राइफल लगा होता है। इस राइफल में में एक बार में 30mm की 1,200 गोलियाँ भरी जा सकती हैं।

भारतीय वायुसेना (IAF) की लड़ाकू क्षमता बढ़ाने के लिए आठ अमेरिका निर्मित ‘अपाचे AH-64E’ लड़ाकू हेलीकॉप्टर को आज आईएएफ में शामिल कर लिया गया। इसे मंत्रोच्चारण के साथ पठानकोट एयर फोर्स स्टेशन में एक समारोह में शामिल किया गया।

इस समारोह में वायुसेना प्रमुख एयल चीफ मार्शल बीएस धनोआ बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। बोइंग ने समारोह में हेलीकॉप्टर की प्रतीकात्मक चाबी वायुसेना को सौंपी।

‘अपाचे एएच-64ई’ दुनिया के सबसे उन्नत बहु-भूमिका वाले लड़ाकू हेलीकॉप्टर हैं और अमेरिकी सेना इनका इस्तेमाल करती है। वायुसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी न बताया, ‘‘ आठ अपाचे लड़ाकू हेलीकॉप्टर वायुसेना में शामिल होने जा रहे हैं, जो बल की लड़ाकू क्षमता को बढ़ाएंगे।’’ भारतीय वायुसेना ने 22 ‘अपाचे हेलीकॉप्टर’ के लिए अमेरिकी सरकार और बोइंग लिमिटेड के साथ सितम्बर 2015 में कई अरब डॉलर का अनुबंध किया था।

 

अपाचे AH-64E के बारे में

साल 1984 में बोइंग कंपनी ने अमरीकी सेना को पहला अपाचे हेलीकॉप्टर दिया था। तब इस मॉडल का नाम था AH-64A। तब से लेकर अब तक बोइंग 2,200 से अधिक अपाचे हेलीकॉप्टर बेच चुकी है। भारत ही नहीं बोइंग कंपनी ने अमरीकी सेना के माध्यम से मिस्र, ग्रीस, भारत, इंडोनेशिया, इसराइल, जापान, क़ुवैत, नीदरलैंड्स, क़तर, सऊदी अरब और सिंगापुर को अपाचे हेलीकॉप्टर बेचे हैं।  अपाचे AH-64E की खासियत

बीबीसी में छपी एक रिपोर्ट में बोइंग कंपनी के मुताबिक बताया है कि यह हेलीकॉप्टर करीब करीब 16 फ़ुट ऊंचा और 18 फुट चौड़ा है। अपाचे हेलीकॉप्टर को उड़ाने के लिए दो पायलट होना जरूरी है। बेहद रफ्तार वाले इस हेलीकॉप्टर में दो इंजन होते हैं। इसकी अधिकतम स्पीड 280 किलोमीटर प्रति घंटा है।

बेहद ही खतरनाक है अपाचे हेलीकॉप्टर  

इस हेलीकॉप्टर की सबसे सबसे खास बात यह है कि इसे इस तरीके से डिजाइन किया गया है कि इसे रडार पर पकड़ना मुश्किल होता है। इसमें 16 एंटी टैंक मिसाइल छोड़ने की क्षमता है। इस हेलीकॉप्टर के नीचे लगी राइफल लगा होता है। इस राइफल में में एक बार में 30mm की 1,200 गोलियाँ भरी जा सकती हैं। इसके अलावा यह हेलीकॉप्टर एक बार में पौने तीन घंटे तक उड़ सकता है।

 

टॅग्स :इंडियन एयर फोर्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतMaharashtra: तिरंगे में लिपटकर लौटा नागपुर का बेटा, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

भारतअसम के जोरहाट से उड़ान भरने के बाद सुखोई-30 विमान लापता, तलाश जारी

भारतPM Modi In Assam: वायुसेना ने चीनी बॉर्डर पर किया कमाल, मोरान के इलेक्ट्रॉनिक लैंडलाइन पर उतरे पीएम मोदी, वीडियो

भारत'ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत की हवाई ताकत ने पाकिस्तान को सीज़फायर के लिए मजबूर किया': यूरोपीय सैन्य विश्लेषण का भी दावा

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप