लाइव न्यूज़ :

किसानों की समस्या का समाधान कोई भी कर सकता है: खट्टर

By भाषा | Updated: November 1, 2021 21:30 IST

Open in App

चंडीगढ़, एक नवंबर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के कथित प्रयासों के संदर्भ में सोमवार को कहा कि अगर कोई व्यक्ति किसानों के मुद्दे का समाधान खोजने में भूमिका निभाता है तो इसमें कोई बुराई नहीं है।

अमरिंदर सिंह ने पहले कहा था कि वह केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसानों के आंदोलन के संभावित समाधान पर चर्चा करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलेंगे। इस संबंध में पूछे जाने पर खट्टर ने यह टिप्पणी की।

खट्टर ने कहा, ‘‘केवल अमरिंदर सिंह ही नहीं, कोई भी व्यक्ति जो समाधान के लिए बातचीत करता है, हम उसका स्वागत करेंगे।’’ उन्होंने यहां ‘हरियाणा दिवस’ पर संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हम अपना काम कर रहे हैं लेकिन अगर कोई समाधान निकालने में भूमिका निभाता है, तो इसमें कोई बुराई नहीं है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सिंघू और टीकरी बॉर्डर को खोलने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘इस मुद्दे को बातचीत से ही सुलझाया जा सकता है। हरियाणा सरकार ने गृह सचिव की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया है। चर्चा चल रही है।’’

गौरतलब है कि केन्द्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसान दिल्ली की सीमाओं सिंघू, टीकरी और गाजीपुर में आंदोलन कर रहे हैं।

कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के साथ सत्ता संघर्ष के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में इस्तीफा देने वाले अमरिंदर सिंह ने अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव से पहले अपनी पार्टी का गठन करने की घोषणा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल