लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान से भारत की ओर आ रहे किसी भी सैन्य ड्रोन को मार गिराया जाएगा: लेफ्टिनेंट जनरल क्लेर

By भाषा | Updated: September 25, 2019 20:14 IST

लेफ्टिनेंट जनरल क्लेर ने कहा कि भारतीय सैन्य बलों की प्रणाली और रडार लगे हुए हैं । उन्होंने कहा, ‘‘किसी भी ड्रोन का सैन्य इस्तेमाल होने पर, भारतीय वायु सेना और थल सेना हमारी तरफ आने पर इसे मार गिराने में सक्षम हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देसीमा पर ड्रोन इस्तेमाल किए जाने संबंधी खबरों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।’’ पंजाब के तरनतारन में हथियारों का जखीरा और जाली मुद्रा गिराने के लिए पाकिस्तान ने सात से आठ बार जीपीएस से लैस ड्रोनों का इस्तेमाल किया।

सीमा के पास हथियार गिराने के लिए ड्रोन इस्तेमाल किए जाने संबंधी रिपोर्टों के बीच, सेना के एक शीर्ष कमांडर ने बुधवार को कहा कि भारतीय सैन्य बल ऐसे उपकरणों का पता लगाने में सक्षम हैं और पाकिस्तान की तरफ से आने वाले किसी भी सैन्य ड्रोन को नष्ट कर दिया जाएगा।

हिसार सैन्य केंद्र में कृत्रिम बुद्धिमता पर अपनी तरह के पहले सेमिनार के इतर संवाददाताओं से बातचीत में दक्षिण पश्चिम कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल आलोक सिंह क्लेर ने यह भी कहा कि इस समय चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘फिलहाल, यहां इस आयोजन में आपने जो ड्रोन देखा है, उनके ढोने की क्षमता बहुत कम है। और हम जो सुन रहे हैं, सीमा पार इस्तेमाल किए जाने वाले ड्रोन के बारे में जो खबरें आ रही है, उनकी क्षमता भी बहुत कम है। ’’

सीमा पर ड्रोन इस्तेमाल किए जाने संबंधी खबरों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।’’ लेफ्टिनेंट जनरल क्लेर ने कहा कि भारतीय सैन्य बलों की प्रणाली और रडार लगे हुए हैं । उन्होंने कहा, ‘‘किसी भी ड्रोन का सैन्य इस्तेमाल होने पर, भारतीय वायु सेना और थल सेना हमारी तरफ आने पर इसे मार गिराने में सक्षम हैं।’’

पंजाब के तरनतारन में हथियारों का जखीरा और जाली मुद्रा गिराने के लिए पाकिस्तान ने सात से आठ बार जीपीएस से लैस ड्रोनों का इस्तेमाल किया। पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान और जर्मनी में स्थित एक समूह द्वारा समर्थित खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (केजेडएफ) के आतंकी मॉड्यूल को उजागर करने का रविवार को दावा किया।

कहा गया कि आतंकी समूह पंजाब और पास के राज्यों में सिलसिलेवार हमलों की साजिश रच रहे हैं। पंजाब पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि छानबीन के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि हथियार गिराने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। 

टॅग्स :धारा ३७०आर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)जम्मू कश्मीरभारतीय सेनामोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील