लाइव न्यूज़ :

Anushakti Nagar Results: अभिनेत्री स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद अणुशक्ति नगर सीट में सबसे आगे

By रुस्तम राणा | Updated: November 23, 2024 11:18 IST

अणुशक्ति नगर निर्वाचन क्षेत्र एनसीपी के दिग्गज नेता नवाब मलिक का गढ़ रहा है। नवाब मलिक ने 2019, 2014 और 2009 में अणुशक्ति नगर सीट जीती थी। एनसीपी ने इस बार नवाब मलिक की बेटी सना को इस सीट से मैदान में उतारा है। नवाब मलिक ने मानखुर्द-शिवाजीनगर सीट से चुनाव लड़ा था।

Open in App

Anushakti Nagar Results 2024: अभिनेत्री स्वरा भास्कर के पति और एनसीपी (एससीपी) नेता फहद अहमद महाराष्ट्र के अणुशक्ति नगर निर्वाचन क्षेत्र में अजीत पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की सना मलिक से मामूली अंतर से आगे चल रहे हैं। फहद अक्टूबर में समाजवादी पार्टी छोड़कर एनसीपी (एससीपी) में शामिल हुए थे।

अणुशक्ति नगर निर्वाचन क्षेत्र एनसीपी के दिग्गज नेता नवाब मलिक का गढ़ रहा है। नवाब मलिक ने 2019, 2014 और 2009 में अणुशक्ति नगर सीट जीती थी। एनसीपी ने इस बार नवाब मलिक की बेटी सना को इस सीट से मैदान में उतारा है। नवाब मलिक ने मानखुर्द-शिवाजीनगर सीट से चुनाव लड़ा था।

फहाद अहमद समाजवादी पार्टी की महाराष्ट्र इकाई की युवा शाखा समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष थे। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से स्नातक करने के बाद फहाद ने मुंबई के टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज से एम.फिल. की पढ़ाई पूरी की। वे छात्र राजनीति में सक्रिय रहे हैं।

फहाद ने 16 फरवरी, 2023 को बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर से शादी की। अणुशक्ति नगर सीट के लिए फहाद के नामांकन की घोषणा करते हुए, एनसीपी (एससीपी) नेता जयंत पाटिल ने कहा, "फहाद अहमद एक सुशिक्षित युवा मुस्लिम युवक हैं और उन्होंने पूरे देश में एक कार्यकर्ता के रूप में काम किया है। लोग चाहते हैं कि हम ऐसे नेताओं को मौका दें।"

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम 2024अनुशक्ति नगरस्वरा भाष्करNCP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतबारामती, मुंबई और दिल्ली?, हर जगह हाथ खाली, अजीत दादा केस में FIR फाइल नहीं?, रोहित पवार ने कहा- मैं कर्नाटक गया, FIR रजिस्टर, वीडियो

क्राइम अलर्ट100 रुपये से कम कीमत की वस्तुओं के लिए 10000 से 100000 रुपये तक वसूलता था?, अशोक खरात की शर्मनाक करतूत, 200 करोड़ रुपये और 52 अवैध संपत्ति?

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'