लाइव न्यूज़ :

अनुराग ठाकुर ने 'ऑपरेशन अजय' की सफलता पर कहा, "भारत आज की तारीख में मदद मांगता नहीं, बल्कि मदद देता है"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 13, 2023 15:48 IST

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने इजराइल में फंसे भारतीय नागरिकों को स्वदेश लाने के लिए चलाये गये 'ऑपरेशन अजय' की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि भारत आज मदद लेता नहीं है बल्कि मदद देता है।

Open in App
ठळक मुद्देअनुराग ठाकुर ने इजराइल में फंसे भारतीयों की वतन वापसी के लिए चलाये गये 'ऑपरेशन अजय' की तारीफ कीकेंद्रीय मंत्री ठाकुर ने कहा कि भारत आज की तारीख में मदद लेता नहीं है बल्कि मदद देता हैमोदी सरकार ने बीते 9 सालों के दरम्यान आयी कई आपात स्थितियों में बहुत शानदार काम किया है

नई दिल्ली: इजराइल-हमास युद्ध के बीच फंसे भारतीय नागरिकों और छात्रों को स्वदेश लाने के लिए भारत सरकार द्वारा चलाये गये 'ऑपरेशन अजय' की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को कहा कि भारत आज अपने बल पर वैश्विक ऊचाईयों को छू रहा है।

केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने कहा, "भारत अब पहले वाला भारत नहीं रहा, सरकार अब ऐसे मिशन में अन्य देशों से सहायता नहीं लेती है बल्कि इसकी पेशकश करती है।" उन्होंने कहा कि पिछले नौ सालों के दरम्यान कई बार ऐसे मौके आये जब केंद्र सरकार ने इसी तरह के कठिन परिस्थितियों में विश्व के विभिन्न देशों में फंसे देशवासियों को सुरक्षित निकाला है।

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने कहा, "सरकार ने कई आपात स्थितियों में बहुत शानदार काम किया है, चाहे वह कोविड -19 महामारी के दौर रहा हो या फिर यूक्रेन-रूस संघर्ष रहा हो। इसके अलावा मिस्र में हुए नागरिक विद्रोह 'अरब स्प्रिंग' के वक्त भी भारत ने वहां फंसे भारतीय नागरिकों को सफलतापूर्व स्वदेश वापस लाने में कामयाबी पाई। बीते नौ सालों में एक के बाद एक कई ऐसे मुश्किल मिशन को सफलतापूर्वक पूरा किया।"

उन्होंने कहा, "पिछले 9 सालों में हमने ऐसे कई अभियान चलाए हैं, जिसमें जिंदगियों को बचाने का काम किया गया है। हमने न केवल भारतीय नागरिकों को बचाया है बल्कि संघर्ष वाले क्षेत्रों से विदेशी नागरिकों को भी मदद की है। आज की तारीख में भारत मदद नहीं मांगता, बल्कि दूसरों को मदद देता है।"

मालूम हो कि भारत ने इजरायल में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए 'ऑपरेशन अजय' के तहत बीते गुरुवार को दिल्ली से विशेष विमान भेजा था। जो 212 भारतीय नागरिकों को लेकर शुक्रवार तड़के स्वदेश लौटा है। इजराइल से भारतीयों का पहला जत्था जब भारत की धरती पर उतरा तो इजरायल से आने वाले लोग 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के नारे लगा रहे थे।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री राजीव चन्द्रशेखर ने केंद्र सरकार की ओर से इजरायल से आने वाले भारतीयों का अभिवादन किया और इजरायल में पढ़ने वाले छात्रों से ताजा हालात के बारे में जानकारी भी ली।  भारत ने इजरायल में हुए हमास हमले के मद्देनजर पैदा हुए तनाव को देखते हुए इजरायल से भारतीयों को वापस लाने के लिए यह ऑपरेशन शुरू किया था।

टॅग्स :अनुराग ठाकुरइजराइलभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे