लाइव न्यूज़ :

अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी के आरोपों पर हमला करते हुए कहा, "खुद की नाकामी छिपाने के लिए विदेश से भारत को बदनाम कर रहे हैं"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 6, 2023 12:08 IST

भाजपा के वरिष्ठ नेता अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी द्वारा लंदन में प्रवासी भारतीयों को दिये भाषण में मोदी सरकार की आलोचना पर पलटवार करते हुए कहा कि उनका मंशा केवल और केवल सरकार को बदनाम करने की है।

Open in App
ठळक मुद्देअनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी को लंदन में सरकार की आलोचना पर घेरा अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी विवादों की आंधी बन गए हैंराहुल गांधी विदेशी दोस्तों, विदेशी एजेंसी या फिर विदशी चैनलों से भारत को बदनाम कर रहे हैं

दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी द्वारा लंदन में प्रवासी भारतीयों को दिये भाषण में मोदी सरकार की आलोचना पर पलटवार करते हुए कहा कि उनका मंशा केवल और केवल सरकार को बदनाम करने की है। इस कारण वो ऐसे बयान दे रहे हैं लेकिन देश और विदेश में बसे भारतीय उनके बयान को गंभीरता से नहीं लेते हैं।

अनुराग ठाकुर ने कहा, "राहुल गांधी विवादों की आंधी बन गए हैं। विदेशी दोस्त, विदेशी एजेंसी या फिर विदशी चैनल हो किसी का भी दुरुपयोग करके भारत को बदनाम करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं।अपनी नाकामी को छिपाने के लिए विदेशी जमीन से राहुल जी ने भारत को बदनाम करने का ठेका लिया है।"

अनुराग ठाकुर का बयान राहुल गांधी द्वारा बीते रविवार को लंदन में प्रवासी भारतीयों के साथ बातचीत में मोदी सरकार की आलोचना के जवाब में है। जिसमें राहुल गांधी ने कहा, "मुझे भारतीय राजनीति और वैश्विक राजनीति पर बात करने के लिए कैंब्रिज विश्वविद्यालय में बोलने की अनुमति दी गई। मैंने वहां कई मुद्दों पर खुलकर बात की क्योंकि वहां काफी अच्छा माहौल है। उस वक्त मैं सोच रहा था कि यह काफी अजीब है कि एक भारतीय नेता कैंब्रिज और हार्वर्ड जैसी यूनिवर्सिटी में भाषण दे सकता है, लेकिन वह भारत के किसी यूनिवर्सिटी में भाषण नहीं दे सकता है।"

राहुल गांधी ने अपने भाषण में केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए आरोप लगाया कि भारत की मौजूदा सरकार विपक्ष को संसद में मुद्दे उठाने की इजाजत नहीं देती है। उन्होंने कहा, "विपक्ष की आवाज को संसद में दबाया जाता है क्योंकि हमारी सरकार विपक्ष के किसी भी विचार को न तो सुनना चाहती है और न ही विपक्ष की किसी भी प्रस्ताव पर चर्चा करने की अनुमति नहीं देती है। संसद भवन में ऐसा ही होता है कि हमे जब भी किसी महत्वपूर्ण मुद्दे मसलन नोटबंदी, जीएसटी या फिर चीन द्वारा हमारे क्षेत्र में अतिक्रमण के गंभीर मुद्दे पर हम बात करना चाहते हैं तो हमें उन मुद्दों को सदन में उठाने की अनुमति नहीं दी जाती है।"

राहुल गांधी ने सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच खत्म होते संवाद पर कहा, "यह एक शर्मनाक सच्चाई है, लेकिन यह सच है। लेकिन यह वह भारत नहीं है जिसके हम सभी आदी हैं। हमारा देश एक खुला देश है, जहां हम अपनी बौद्धिक कुशलता पर गर्व करते हैं। एक-दूसरे की राय का सम्मान करते हैं, एक-दूसरे की बात सुनते हैं।"

टॅग्स :अनुराग ठाकुरराहुल गांधीकांग्रेसBJPमोदी सरकारLondon
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह