लाइव न्यूज़ :

एंटीलिया विस्फोटक मामला: क्रिकेट बुकी गौर की जमानत याचिका अदालत ने खारिज की

By भाषा | Updated: August 26, 2021 22:24 IST

Open in App

उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर पास एक एसयूवी में मिले विस्फोटकों और व्यवसायी मनसुख हिरन की हत्या के मामले में आरोपी नरेश गौर की जमानत याचिका यहां एक अदालत ने खारिज कर दी। गौर कथित तौर पर एक ‘बुकी’ है और उसे महाराष्ट्र के आतंक निरोधक दस्ते (एटीएस) ने मार्च 2021 में गिरफ्तार किया था। मामले की जांच राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) को सौंपे जाने से पहले एटीएस इसकी जांच कर रही थी। गौर ने अप्रैल में दायर की अपनी जमानत याचिका में कहा था कि उसे सह आरोपी और बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वाजे के कहने पर जांच एजेंसी द्वारा बलि का बकरा बनाया जा रहा है। गौर ने कहा कि वाजे ने कभी उससे संपर्क नहीं किया था। एनआईए ने गौर की जमानत याचिका का विरोध यह कह कर किया था कि वह, हिरन की हत्या के लिए मुख्य आरोपी वाजे द्वारा रची गई बड़ी साजिश का हिस्सा था। विशेष एनआईए अदालत ने बृहस्पतिवार को गौर को राहत देने से यह कहते हुए मना कर दिया कि जांच अभी पूरी नहीं हुई है और आरोपपत्र दायर होना बाकी है। वाजे और पूर्व पुलिस अधिकारी प्रदीप शर्मा समेत अन्य आरोपी फिलहाल जेल में हैं। मुंबई में 25 फरवरी 2021 को उद्योगपति मुकेश अंबानी के बंगले एंटीलिया के पास मिली एक एसयूवी में विस्फोटक मिले थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन हैं सदानंद डेट? NIA प्रमुख को भेजा गया वापस, संभाल सकते हैं महाराष्ट्र के DGP का पद

भारतRed Fort Blast: जांच के घेरे में अल-फलाह यूनिवर्सिटी के फंडिंग, ED ने ओखला कार्यालय में की छापेमारी

क्राइम अलर्टDelhi Blast Case: एनआईए ने कश्मीरी व्यक्ति को किया गिरफ्तार, डॉ. उमर के साथ मिलकर आतंकी हमले की साजिश रचने का आरोप

भारतDelhi Blast: गृह मंत्रालय ने आतंकवाद विरोधी एजेंसी NIA को सौंपी लाल किले में हुए धमाके की जांच

भारतPahalgam Attack: NIA करेगी पहलगाम आतंकी हमले की जांच, गृह मंत्रालय ने सौंपी जिम्मेदारी

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos