लाइव न्यूज़ :

मुकेश अंबानी और उनके परिवार को फिर मिली जान से मारने की धमकी, किए गए 8 धमकी भरे कॉल, जांच में जुटी पुलिस

By आजाद खान | Updated: August 15, 2022 13:03 IST

एंटीलिया कांड के बाद मुकेश अंबानी और उनके परिवार को फिर से धमकी मिली है। आठ बार अज्ञात नंबर से आए कॉल में मुकेश अंबानी और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देमुकेश अंबानी और उनके परिवार को फिर से जान से मारने की धमकी मिली है।इस बार अंबानी परिवार को कॉल के रूप में धमकी मिली है। इसकी शिकायत DB मार्ग पुलिस स्टेशन में की गई है।

Mukesh Ambani News:मुंबई में मुकेश अंबानी और उनके परिवार को फिर से जान से मार देने की धमकी मिली है। एंटीलिया कांड के बाद अब दूसरी बार अंबानी और उनके परिवार को यह धमकी मिली है। 

जानकारी के मुताबिक, इस धमकी के मिलने के बाद इसकी शिकायत DB मार्ग पुलिस स्टेशन में की गई है। पुलिस मामले की जांच में लग गई है और धमकी देने वालों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। 

क्या है पूरा मामला

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मुकेश अंबानी और उनके परिवार को कुल आठ बार कॉल कर जान से मारने की धमकी दी गई है। इस बार यह कॉल रिलाइंस फाउंडेशन हॉस्पिटल के डिस्प्ले नंबर पर आई है। फिलहाल पुलिस कॉल के डिटेल्स को निकालने और कॉलर की जानकारी इकट्ठा करने में जुट गई है। यह खबर पर और भी अपडेट अभी आनी बाकी है। 

इससे पहले भी मिल चुकी है धमकी

आपको बता दें कि इससे पहले भी मुकेश अंबानी और उनके परिवार को धमकी मिल चुकी है। पिछले साल ही मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया से कुछ ही दूरी पर एक कार मिली थी। उस कार से पुलिस को 20 जिलेटिन छड़ें मिली थी। 

यही नहीं एंटीलिया के बाहर खड़ी स्कॉर्पियों से एक चिट्ठी भी मिली थी जिसमें मुकेश अंबानी और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी मिली थी। 

धमकी के बाद बढ़ा दी गई थी सुरक्षा

वहीं इस धमके के मिलने के बाद मुंबई पुलिस के साथ तमाम सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई थी और ऐसे में मुकेश अंबानी और उनके परिवार की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई थी। उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुकेश अंबानी के Z+ सिक्योरिटी दी गई थी और इसका जिम्मा सीआरपीएफ को सौंपा गया था। 

यही नहीं नीता अम्बानी की भी सुरक्षा को बढ़ा दिया गया था और उन्हें Y कैटिगरी सुरक्षा दी गई थी। 

टॅग्स :मुकेश अंबानीमुंबईPoliceरिलायंसमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज