लाइव न्यूज़ :

एंटीलिया मामलाः लग्जरी कार के बाद स्पोर्ट्स बाइक जब्त, सचिन वाझे की कथित महिला सहयोगी के नाम पर पंजीकृत

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 5, 2021 19:15 IST

Antilia bomb scare case: एनआईए को संदेह है कि एसयूवी को एक पुलिस अधिकारी ले कर आए होंगे, जो वाझे के सहकर्मी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएनआईए ने कम से कम आठ महंगी कारें जब्त की हैं।सचिन वाझे ने कथित तौर पर इस्तेमाल किया था।पंजीकृत एक महंगी कार मंगलवार को नवी मुंबई से जब्त की थी।

Antilia bomb scare case: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मुकेश अंबानी और मनसुख हिरन मामले में सचिन वाझे के खिलाफ गहन जांच शुरू कर दी है। रोज नए-नए मामले उजागर हो रहे हैं।

इस मामले में अब तक कई लग्जरी कारों को एनआईए ने जब्त किया है। अब एनआईए ने स्पोर्ट्स बाइक को जब्त कर लिया है। बाइक को एनआईए ने दमन से जब्त किया है। संदेह है कि यह उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास के पास एक एसयूवी बरामदगी से जुड़े मामले में गिरफ्तार सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन वाझे की एक कथित महिला सहयोगी के नाम पर पंजीकृत है।

यह स्पोर्ट्स बाइक बेनेली कंपनी की है। इस स्पोर्ट्स बाइक की कीमत लगभग 7 लाख 16 लाख रुपये है। कुछ दिन पहले एनआईए ने मीना जॉर्ज को मीरा रोड से गिरफ्तार किया था। कहा जाता है कि ट्राइडेंट होटल के सीसीटीवी फुटेज में सचिन वाझे के साथ मीना जॉर्ज दिखाई दी थीं। एनआईए के सूत्रों ने यह भी कहा कि उस समय उनके हाथ में एक गिनती की मशीन थी।

अधिकारी ने सोमवार को बताया कि राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के अधिकारी बाइक को एक टेम्पो के जरिए दक्षिण मुंबई में अपने कार्यालय लेकर आए। सूत्रों ने बताया कि निलंबित सहायक पुलिस निरीक्षक वाजे की कथित महिला सहयोगी से एनआईए ने शुक्रवार को पूछताछ की थी।

जांच एजेंसी ने बृहस्पतिवार को मीरा रोड इलाके में एक फ्लैट की जांच की थी जिस पर महिला का कब्जा था। एनआईए को संदेह है कि 25 फरवरी को अंबानी के आवास ‘एंटीलिया’ के पास एक एसयूवी मिलने के पहले, महिला 16 फरवरी को वाजे के साथ शहर के एक होटल में गयी थी। अंबानी के आवास के पास मिली एसयूवी में जिलेटिन की छड़ें रखी हुई थीं।

एनआईए ने पूर्व में वाजे द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली आठ महंगी गाड़ियां जब्त की थीं। वाजे को मामले में पिछले महीने गिरफ्तार किया गया था। एनआईए ठाणे के कारोबारी मनसुख हिरन की मौत के मामले की भी जांच कर रही है। अंबानी के आवास के पास विस्फोटक वाली कार मिलने के पहले एसयूवी हिरन के पास थी। हिरन ठाणे में पांच मार्च को मृत मिले थे।

टॅग्स :सचिन वाझेउद्धव ठाकरे सरकारमुकेश अंबानीअनिल देशमुख
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

कारोबारआखिर क्यों मुकेश अंबानी ने रूसी तेल कंपनी से बनाई दूरी?, जनवरी 2026 से अब तक एक भी बैरल नहीं, आईओसी और बीपीसीएल ने 634000 बीपीडी?

कारोबारबदरीनाथ और केदारनाथ धाम दर्शन, 10 करोड़ रुपये दान, 100 कमरों के अतिथि गृह का निर्माण, उत्तराखंड पहुंचे रिलायंस इंडस्ट्रीज अध्यक्ष मुकेश अंबानी

कारोबारकौन हैं अरविंद श्रीनिवास, आदित पलिचा और कैवल्य वोहरा, अमीर लोगों की सूची में शामिल, आखिर क्या करते हैं युवा उद्यमी

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण