लाइव न्यूज़ :

बांधवगढ़ नेशनल पार्क में एक और बाघ की मौत, छह महीने में 11 बाघों की मौत

By मुकेश मिश्रा | Updated: September 20, 2023 14:29 IST

जिले के विश्वप्रसिद्ध बांधवगढ टाइगर रिसर्व में बुधवार को फिर एक बाघ का शव क्षतविक्षत अवस्था मे मिला है। बाघ का शव पार्क के गश्ती दल को ताला कोर परिक्षेत्र अंतर्गत आरएफ 339 धन्यवाद तिराहा पर मिला।

Open in App
ठळक मुद्देजिले के विश्वप्रसिद्ध बांधवगढ टाइगर रिसर्व में बुधवार को फिर एक बाघ का शव क्षतविक्षत अवस्था मे मिला है।बाघ का शव पार्क के गश्ती दल को  ताला कोर परिक्षेत्र अंतर्गत आरएफ 339 धन्यवाद तिराहा पर मिला।प्रथम दृष्टया किसी अन्य बाघ से लड़ाई में इसकी मौत होना प्रतीत होता है।

उमरिया: जिले के विश्वप्रसिद्ध बांधवगढ टाइगर रिसर्व में बुधवार को फिर एक बाघ का शव क्षतविक्षत अवस्था मे मिला है। बाघ का शव पार्क के गश्ती दल को  ताला कोर परिक्षेत्र अंतर्गत आरएफ 339 धन्यवाद तिराहा पर मिला। तत्काल प्रबंधन के उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई और घटना स्थल को सील करते हुए स्निफर डॉग और मेटल डिटेक्टर से मौके का परीक्षण कराया गया है।

आरओ पतौर रंजन सिंह परिहार ने बताया है कि बाघ के शरीर मे गंभीर घाव के निशान हैं गर्दन टूटी हुई है। प्रथम दृष्टया किसी अन्य बाघ से लड़ाई में इसकी मौत होना प्रतीत होता है। मृत बाघ नर है और उम्र तकरीबन सात से आठ वर्ष के आसपास है।

छह माह में अब तक 11 बाघों की मौत

एमपी को टाइगर स्टेट का दर्जा दिलाने वाले बांधवगढ टाइगर रिसर्व में मार्च 2023 के बाद अब तक 11 बाघों की मौत अलग-अलग कारणों से हो चुकी है, जो गंभीर चिंता का विषय है। पार्क के उच्च अधिकारी बांधवगढ में बढ़ी बाघों की संख्या को इसकी मुख्य वजह बताते हैं। जबकि वन्य जीव विशेषज्ञ इस मामले में उच्च स्तरीय सूक्षम जांच की मांग कर रहे हैं।

मौके पर पंहुचे उच्च अधिकारी

क्षेत्र संचालक, उप वन मण्डलाधिकारी और एमपीटीएसएफ के अधिकारियो द्वारा मौके का निरीक्षण किया गया, एनटीसीए द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार कार्यवाही की जा रही है।

टॅग्स :भारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला