लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में ओमीक्रोन का एक और नया मामला, कुल मरीजों की संख्या नौ हुई

By भाषा | Updated: December 29, 2021 12:44 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 29 दिसंबर ओडिशा में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन का एक नया मामला सामने आया है, जिसके बाद राज्य में इस स्वरूप से जुड़े मामलों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है।

स्वास्थ्य सेवा निदेशक विजय महापात्रा ने बताया कि 16 दिसंबर को दुबई से भुवनेश्वर लौटा क्योंझर निवासी 31 वर्षीय एक व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया। उन्होंने कहा कि जीव विज्ञान संस्थान, भुवनेश्वर में उसके नमूने की जांच हुई जहां जीनोम अनुक्रमण में वह वायरस के नए स्वरूप से संक्रमित मिला।

उन्होंने बताया कि मरीज को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसके संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हालांकि, उसके माता-पिता को संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई और उनके नमूने दोबारा लिए जाएंगे।

राज्य में 26 दिसंबर को विदेश से लौटे चार लोगों के ओमीक्रोन से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। इनमें से दो नाइजीरिया से और दो संयुक्त अरब अमीरात से लौटे थे। इससे पहले 23 दिसंबर को भी दो मरीज मिले थे। वहीं, नाइजीरिया और कतर से लौटे दो व्यक्ति 21 दिसंबर को संक्रमित पाए गए थे।

इस बीच, स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने ओमीक्रोन की वजह से महामारी की तीसरी लहर की आशंका जताई है और कहा है कि राज्य में यह लहर जनवरी के अंतिम या फरवरी के पहले सप्ताह चरम पर होगी।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने लोगों को ओमीक्रोन के मद्देनजर कोविड-19 रोधी नियमों का कड़ाई से पालन करने की सलाह दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह