लाइव न्यूज़ :

गायब हुआ ANI का ट्विटर अकाउंट, 13 साल से कम उम्र का हवाला देकर समाचार एजेंसी का अकाउंट लॉक

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 29, 2023 16:02 IST

ANI को भेजे मेल में ट्विटर की तरफ से कहा गया है कि 13 साल से कम उम्र के लोगों को अकाउंट बनाने की इजाजत नहीं है। मेल में लिखा गया है कि आपके अकाउंट को लॉक कर दिया गया है और इसे हटा भी दिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देट्विटर ने समाचार एजेंसी एएनआई के अकाउंट को लॉक कर दिया है29 अप्रैल को दोपहर 3 बजे अचानक दिखना बंद हुआएएनआई की संपादक स्मिता प्रकाश ने ट्वीट कर के जानकारी दी

नई दिल्ली: ट्विटर ने समाचार एजेंसी एएनआई के अकाउंट को लॉक कर दिया है। शनिवार, 29 अप्रैल को दोपहर 3 बजे यूजर्स को अचानक एएनआई का एकाउंट दिखना बंद हो गया। इसके थोड़ी ही देर बाद एएनआई की संपादक स्मिता प्रकाश ने ट्वीट कर के जानकारी दी और ट्विटर सपोर्ट और एलन मस्क से अकाउंट री-स्टोर करने की अपील की।

स्मिता प्रकाश ने लिखा, ANI को फॉलो करने वालों के लिए बुरी खबर है, ट्विवटर ने भारत की सबसे बड़ी समाचार एजेंसी, जिसके 7.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं, को बंद कर दिया है और यह मेल भेजा है।  हमारा गोल्ड टिक ले लिया गया, उसकी जगह ब्लू टिक लगा दिया गया और अब लॉक आउट कर दिया गया।

बता दें कि ANI को भेजे मेल में ट्विटर की तरफ से कहा गया है कि 13 साल से कम उम्र के लोगों को अकाउंट बनाने की इजाजत नहीं है। मेल में लिखा गया है कि आपके अकाउंट को लॉक कर दिया गया है और इसे हटा भी दिया जाएगा।

हालांकि ANI से जुड़े अन्य अकाउंट जैसे एएनआई हिंदी और एएनआई यूपी उत्तराखंड जैसे अकाउंट अब भी चल रहे हैं। स्मिता प्रकाश ने कहा है कि जब तक ANI का अकाउंट री-स्टोर नहीं हो जाता तब तक सारे ट्वीट एनआई डिजिटल और एएनआई हिंदी के अकाउंट से किए जाएंगे।

टॅग्स :ट्विटरएलन मस्कभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील