लाइव न्यूज़ :

'शाहीन बाग, जामिया, टुकड़े टुकड़े गैंग कांग्रेस और AAP का ज्वाइंट वेंचर है', हरियाणा के मंत्री अनिल विज के विवादित बोल 

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 4, 2020 11:07 IST

दिल्ली में 8 फरवरी को वोटिंग है और मतगणना 11 फरवरी को होगी। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी 2020 को समाप्त हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देअनिल विज से पहले शाहीन बाग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी कांग्रेस और आप पर निशाना साध चुके हैं। शाहीन बाग में पिछले 50 दिनों से नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है। 

दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 को लेकर सबसे ज्यादा सियासत शाहीन बाग हो रहा रहा है। इसी कड़ी में हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने शाहीन बाग को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) पर निशाना साधा है। अनिल विज ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा है कि शाहीन बाग, जामिया, टुकड़े टुकड़े गैंग कांग्रेस और आप पार्टी का ज्वाइंट वेंचर है। दिल्ली में 8 फरवरी को वोटिंग है और मतगणना 11 फरवरी को होगी। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी 2020 को समाप्त हो रहा है।

गृह मंत्री अनिल विज ने ट्वीट कर लिखा, '1947 में देश का विभाजन करने वाली मानसिकता आज भी जिंदा है वह कभी शाहीन बाग, कभी जामिया मिलिया और कभी टुकड़े-टुकड़े गैंग के रूप में सामने आ रही। देश को एक रखने के लिए इसको समझना बहुत जरूरी है। शाहीन बाग, जामिया मिलिया टुकड़े टुकड़े गैंग कांग्रेस और आप पार्टी का ज्वाइंट वेंचर है।'

अपने इस ट्वीट से पहले अनिल विज ने एक और ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था- टुकड़े टुकड़े गैंग कर रही काम जिनके इशारों पे । संभल के रहना अपने घर में छुपे हुए गद्दारों से।

दिल्ली में चल रही गोलियों अनिल विज ने ट्वीट कर कहा था किये केजरीवाल का ड्रामा हो सकता है। 

बता दें कि हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज से पहले शाहीन बाग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी कांग्रेस और आप पर निशाना साध चुके हैं। पीएम मोदी ने कहा था कि शाहीन बाग संयोग नहीं, ये प्रयोग है। शाहीन बाग में पिछले 50 दिनों से नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है। 

टॅग्स :अनिल विजदिल्ली विधान सभा चुनाव 2020कैब प्रोटेस्टदिल्लीआम आदमी पार्टीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)हरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील