लाइव न्यूज़ :

ऋषभ पंत से मिलने पहुंचे अनिल कपूर और अनुपम खेर, क्रिकेटर के स्वास्थ्य को लेकर दिया अपडेट, लोगों से की ये अपील

By मनाली रस्तोगी | Updated: December 31, 2022 09:45 IST

बॉलीवुड एक्टर्स अनिल कपूर और अनुपम खेर क्रिकेटर ऋषभ पंत से मिलने देहरादून के मैक्स अस्पताल पहुंचे।

Open in App
ठळक मुद्देक्रिकेटर ऋषभ पंत का शुक्रवार को एक्सीडेंट हो गया, जिसकी वजह से वो देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती हैंपंत अपनी मां को सरप्राइज देने के लिए रूड़की जा रहे थेअनिल कपूर और अनुपम खेर ऋषभ पंत से मिलने देहरादून पहुंचे

देहरादून: भारत के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत उस समय बाल-बाल बच गए जब उनकी लक्जरी कार ने शुक्रवार को तड़के दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर सड़क के डिवाइडर से टकराने के बाद आग पकड़ ली। पंत अपनी मां को सरप्राइज देने के लिए रूड़की जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि 25 वर्ष के पंत को सिर, पीठ और पैरों में चोट आई है, लेकिन उनकी हालत स्थिर है। दुर्घटना उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में सुबह करीब 5:30 बजे हुई।

फिलहाल, पंत देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज जारी है। इस बीच बॉलीवुड एक्टर्स अनिल कपूर और अनुपम खेर क्रिकेटर ऋषभ पंत से मिलने देहरादून के मैक्स अस्पताल पहुंचे। पंत से मिलने के बाद उन्होंने बताया, "हम उनसे और उनकी मां से मिले। वह स्थिर है। लोगों से उनके लिए दुआ करने की अपील की ताकि वह जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।"

बताते चलें कि हरिद्वार पुलिस के सीनियर अधीक्षक अजय सिंह ने कहा कि पंत को झपकी आ गई थी और उनकी मर्सीडीज बेंज कार ने डिवाइडर से टकराने के बाद आग पकड़ ली। वहां से गुजर रही हरियाणा रोडवेज की एक बस के ड्राइवर और बाकी स्टाफ ने उन्हें जलती हुई कार से बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि हादसे में कार पूरी तरह से खाक हो गई। 

आपात ईकाई में पंत का इलाज करने वाले डॉक्टर सुशील नागर ने बताया है कि पंत को सिर पर और घुटने में चोटें आई हैं और इसकी आगे जांच करनी होगी। ऋषभ पंत के जल्द से जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शुक्रवार को कामना की। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "जाने-माने क्रिकेटर ऋषभ पंत के हादसे से व्यथित हूं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और कल्याण के लिए प्रार्थना करता हूं।"

(भाषा इनपुट के साथ)

 

टॅग्स :ऋषभ पंतअनिल कपूरअनुपम खेर
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटक्या ऋषभ पंत वास्तव में सलामी बल्लेबाज हैं?, इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज ने लखनऊ सुपर जायंट्स कप्तान से पूछे कई सवाल?

क्रिकेटघर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया, रिजवी, एनगिडी और नटराजन ने किया कमाल, 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी?

क्रिकेटसलामी बल्लेबाज फेल हो रहे पंत, 6 पारी में एक फिफ्टी, 6 पारी और 132 रन

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2: आदित्य धर ने की पेशकश और अनिल कपूर ने कहा-नो?, आखिर क्यों ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में रोल करने से किया मना?

बॉलीवुड चुस्कीअनिल कपूर की 'सूबेदार' ने OTT पर मचाया तहलका, फैंस बोले– 69 की उम्र में भी जबरदस्त एक्शन

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?