लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस के नेता द्वारा 'अनफॉलो' की अपील पर अनिल एंटनी ने ली चुटकी, बोले- "केरल में कांग्रेस के पिछड़ने का यही कारण..."

By अंजली चौहान | Updated: April 12, 2023 12:39 IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ए.के. एंटनी के बेटे अनिल एंटनी जो पार्टी में कई कार्यक्रमों और अभियानों का मुख्य हिस्सा थे, उन्होंने पिछले हफ्ते बीजेपी का दामन थाम लिया।

Open in App
ठळक मुद्देअनिल एंटनी ने केरल कांग्रेस में गिरावट की बताई वजह अनिल एंटनी ने कहा कि कांग्रेस असलियत से कट गई है इसलिए वह पिछड़ गई है अनिल एंटनी ने कांग्रेस का दामन छोड़ बीजेपी का हाथ पिछले हफ्ते थाम लिया था

तिरुवनन्तपुरम: हाल ही में कांग्रेस के पूर्व नेता अनिल अंटनी के भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं। कांग्रेस का दामन छोड़ बीजेपी में शामिल हुए अनिल एंटनी ने बुधवार को कांग्रेस की चुटकी लेते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।

उन्होंने कांग्रेस के कई नेताओं द्वारा 'अनफॉलो' किए जाने पर कांग्रेस की कमी को उजागर करते हुए तंज कसा। दरअसल, मामला उस वक्त शुरू हुआ जब अनिल एंटनी के बीजेपी में शामिल होने के बाद सोशल मीडिया पर कांग्रेस के कई नेताओं ने उनके विरोध में उन्हें ट्विटर से अनफॉलो कर दिया और अन्य कार्यकर्ताओं से भी ऐसा करने की अपील की। इसके बाद कई नेताओं ने अनिल अंटनी को ट्विटर से अनफॉलो कर दिया। 

ऐसे में कांग्रेस के दिग्गज नेता ए.के. एंटनी के बेटे अनिल एंटनी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कांग्रेस की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा, "कांग्रेस के केरल में गिरावट आने की यह एक वजह है कि वह असलियत से कट चुकी है।"

उन्होंने कहा, "ठेठ कांग्रेस! आमतौर पर लोग विचारों को जानने के लिए ट्विटर पर आते हैं, हर विषय पर, इस बारे में जानकारी हासिल करने के लिए अलग-अलग तरह के लोग क्या-क्या सोचते हैं। यह प्लेटफॉर्म उन्हें राय बनाने में मदद करता है जब आप अलग-अलग विचारों वाले सभी लोगों को अनफॉलो कर देते हो तो आप सिर्फ एक ही विचारधारा को सुनते हो, तो आप ऐसे ही माहौल में पहुंच जाते हैं, जो असलियत से कटा हुआ है... जो केरल कांग्रेस की मौजूदा हालत की एक मुख्य वजह भी है।

अपने इस पोस्ट के साथ अनिल एंटनी ने केरल कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष टी.सिद्दीकी के पोस्ट को भी जोड़ा जिसमें उन्होंने सभी कार्यकार्ताओं से अनिल एंटनी को अनफॉलो करने की अपील की थी। 

पिछले हफ्ते बीजेपी में शामिल हुए अनिल एंटनी 

गौरतलब है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ए.के. एंटनी के बेटे अनिल एंटनी जो पार्टी में कई कार्यक्रमों और अभियानों का मुख्य हिस्सा थे, उन्होंने पिछले हफ्ते बीजेपी का दामन थाम लिया।

इस दौरान उन्होंने पार्टी में शामिल होने पर कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से बहुत प्रभावित हैं।

हालांकि, उनके पिता ए.के. एंटनी ने अनिल एंटनी के इस फैसले का समर्थन नहीं किया है और वह इससे बेहद निराश है। उन्होंने एक बयान के जरिए कहा था कि अनिल का फैसला निराशाजनक है और ये गलत निर्णय है जो बेहद दर्दनाक है।  

टॅग्स :केरलBJPKerala Congress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार