लाइव न्यूज़ :

अनिल एंटनी ने कहा, "पिता एके एंटनी जीवन भर जिस कांग्रेस में रहे, आज वो विनाश के रास्ते पर है"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 9, 2023 14:15 IST

केरल भाजपा के नेता अनिल एंटनी ने एके एंटनी की राजनीतिक प्रतिबद्धता पर जबरदस्त सवाल उठाते हुए कहा कि मेरे पिता एके एंटनी ने जिस कांग्रेस में अपना जीवन बिता दिया, आज वह कांग्रेस 'विनाशकारी' दिशा में जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देअनिल एंटनी ने पिता की राजनीति विचारधारा और कांग्रेस पार्टी पर खड़े किये गहरे सवालअनिल ने कहा कि पिता एके एंटनी की कांग्रेस पार्टी आज के समय में 'विनाशकारी' रास्ते पर हैकेरल के तीन बार मुख्यमंत्री रहे एके एंटनी के बेटे अनिल बीते 6 अप्रैल को भाजपा में शामिल हो गये थे

तिरुवनंतपुरम: भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए केरल के तीन बार मुख्यमंत्री रहे एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी ने पिता की राजनीति विचारधारा और कांग्रेस पार्टी पर गहरे सवाल खड़े करते हुए कहा कि मौजूदा सियासी माहौल में कांग्रेस पार्टी विध्वंस की राजनीति कर रही है।

अनिल एंटनी ने कांग्रेस पार्टी और अपने पिता एके एंटनी की राजनीतिक प्रतिबद्धता पर जबरदस्त सवाल उठाते हुए कहा कि मेरे पिता एके एंटनी ने जिस कांग्रेस में अपना जीवन बिता दिया, जिस पार्टी से जुड़ी राजनीति के लिए उन्हें पहचाना जाता है, आज वह कांग्रेस 'विनाशकारी' दिशा में जा रही है।

बीते 6 अप्रैल को भाजपा की सदस्यता लेने वाले अनिल एंटनी ने कांग्रेस विरोधी दल होने के संकेत जनवरी में ही दिये थे, जब उन्होंने बीबीसी विवाद पर कांग्रेस के खिलाफ सारे पदों से इस्तीफा दे दिया था। कांग्रेस छोड़ते वक्त अनिल केरल कांग्रेस डिजिटल मीडिया के कन्वेनर और कांग्रेस सोशल मीडिया और डिजिटल सेल के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी निभा रहे थे।

अनिल एंटनी के पिता एके एंटनी का न केवल केरल बल्कि देश की राजनीति में बड़ा कद रहा है। केरल में पिछले 6 दशक से कांग्रेस की मजबूत उपस्थिति होने में एंटनी का बहुत बड़ा रोल रहा है। वो तीन बार केरल के मुख्यमंत्री रहे हैं, इसके अलावा यूपीए शासन में वो देश के रक्षा मंत्री भी रहे हैं।

के करुणाकरण के बाद कांग्रेस केरल की राजनीति एके एंटनी बहुत बड़े क्षत्रप माने जाते हैं, बावजूद उसके एंटनी के बेटे अनिल का भाजपा में जाना 82 साल के एके एंटनी के लिए किसी सियासी झटके से कम नहीं है।

हालांकि, एके एंटनी ने बेटे अनिल एंटनी के भाजपा में शामिल होने पर अपनी स्थिति स्पष्ट की और इसे अनिल का "गलत निर्णय" करार दिया है। लेकिन एक ही परिवार में पिता और पुत्र में इतना बड़ा वैचारिक विरोध कांग्रेस के लिए जरूर परेशानी का सबब बनने वाला है। वैसे एके एंटनी ने कहा है कि वो अपनी अंतिम सांस तक कांग्रेसी बने रहेंगे बावजूद इसके 2024 के लोकसभा चुनाव में सत्ताधारी वामदल के आगे कमजोर नजर आ रही कांग्रेस को भाजपा ने अभी से भारी जख्म दे दिया है। 

टॅग्स :कांग्रेसBJPकेरलKerala Congress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार