लाइव न्यूज़ :

अनिल अंबानी ने नेशनल हेराल्ड सहित कई कांग्रेस नेताओं से केस लिया वापस, राफेल मामले में किया था 5000 करोड़ के मानहानि का दावा

By विकास कुमार | Updated: May 21, 2019 17:50 IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने पूरे चुनाव प्रचार के दौरान अनिल अंबानी पर तीखा निशाना साधा और उन्हें कई रैलियों में चोर तक कहा. अनिल अंबानी ने राफ़ेल मामले में कई मीडिया वेबसाइट के ख़िलाफ़ मानहानि का केस किया था जिसमें द वायर और कारवां भी शामिल हैं.

Open in App
ठळक मुद्देअनिल अंबानी ने गांधी परिवार के मालिकाना हक़ वाली अखबार नेशनल हेराल्ड से मानहानि का केस वापस ले लिया है.राफ़ेल मामले पर लेख छपने के कारण उन्होंने 5000 करोड़ के मानहानि का दावा किया था.

अनिल अंबानी ने गांधी परिवार के मालिकाना हक़ वाली अखबार नेशनल हेराल्ड से मानहानि का केस वापस ले लिया है.

राफ़ेल मामले में एक लेख छपने के कारण उन्होंने नेशनल हेराल्ड पर 5000 करोड़ के मानहानि का दावा किया था. लेकिन इस बीच यह केस वापस लेना चर्चा का विषय बन गया है. 

मानहानि का यह केस अहमदाबाद कोर्ट में दायर किया गया था. इसमें अखबार के संपादक के अलावा कई कांग्रेस नेताओं के खिलाफ भी केस दायर किया गया था जिसमें रणदीप सिंह सुरजेवाला, संजय निरूपम और सुनील जाखर भी शामिल हैं. 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने पूरे चुनाव प्रचार के दौरान अनिल अंबानी पर तीखा निशाना साधा और उन्हें कई रैलियों में चोर तक कहा. 

उन्होंने अनिल अंबानी पर 30000 करोड़ की चोरी का आरोप लगाते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी ने यह पैसा गरीबों से छिन कर अनिल अंबानी को दिया है.

राहुल गांधी के इतने तीखे आरोपों के बाद भी अनिल अंबानी की तरफ से कोई बयान नहीं आया था. उनकी कंपनी ने इतना जरूर कहा था कि यूपीए शासनकाल में उन्हें 1 लाख करोड़ से ज्यादा का प्रोजेक्ट मिला. 

अनिल अंबानी ने राफ़ेल मामले में कई मीडिया वेबसाइट के ख़िलाफ़ मानहानि का केस किया था जिसमें द वायर और कारवां भी शामिल हैं.  

टॅग्स :अनिल अंबानीराफेल सौदाराहुल गांधीसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतKerala swearing-in ceremony: केरल में शपथ ग्रहण समारोह, सतीशन लेंगे मुख्यमंत्री शपथ, कांग्रेस के 11 और आईयूएमएल के 5 विधायक बनेंगे मंत्री, 14 सदस्य नए चेहरे

भारत'वायनाड बनेगा अगला अमेठी': राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा पर निशाना साधने वाले पोस्टरों पर मामला दर्ज

भारत'22 लाख उम्मीदवारों के साथ धोखा': NEET पेपर लीक मामले में राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग की

भारतसवाल वाहनों का ही नहीं, फिजूलखर्ची का भी?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आम जनता से अपील और...

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज