लाइव न्यूज़ :

पत्नी के घर नहीं लौटने से क्षुब्ध पति ने आत्महत्या की

By भाषा | Updated: September 4, 2021 22:37 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में दो माह से रूठ कर गयी पत्नी के घर नहीं लौटने से क्षुब्ध पति ने शनिवार को कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिला पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार थाना स्योहारा के गांव मुंडाखेड़ी के ब्रह्म सिंह (30) की पत्नी नन्ही देवी दो माह पहले नाराज होकर अपने जीजा के घर चली गयी थी। ब्रह्म सिंह ने उसे घर लाने का कई बार प्रयास किया लेकिन वह नहीं लौटी। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को वह पत्नी को लाने फिर गया था, जहां दोनों में कहासुनी हो गयी। इस बात से क्षुब्ध होकर आज ब्रहम सिंह ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज