लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश सरकार ने ‘तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम’ के लिए 81 सदस्यीय बोर्ड का किया गठन

By भाषा | Updated: September 16, 2021 12:26 IST

Open in App

अमरावती, 16 सितंबर आंध्र प्रदेश सरकार ने ‘तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम’ (टीटीडी) के लिए 81 सदस्यीय बोर्ड का गठन किया है, जिसमें अध्यक्ष के अलावा 24 नियमित और चार पदेन सदस्यों के साथ साथ 52 ‘‘विशेष आमंत्रित’’ नामित किए गए हैं।

सरकार ने बुधवार देर रात इस संबंध में तीन अलग-अलग आदेश जारी किए, जिसमें कहा गया कि एक बड़े बोर्ड का गठन टीटीडी के ‘‘ सामाजिक, आर्थिक, धार्मिक और पर्यावरणीय चरित्र को संरक्षित’’ करने और तीर्थयात्रियों, श्रद्धालुओं और आम जनता के कल्याण के सिद्धांतों का पालन करने के लिए किया गया।

बोर्ड में 52 विशेष आमंत्रितों की नियुक्ति को सही ठहराते हुए, सरकार ने दावा किया कि टीटीडी के प्रशासन का दायरा विकास कार्यों, इंजीनियरिंग, वित्त एवं लेखा, विपणन, मीडिया तथा प्रकाशन, वानिकी, जल आपूर्ति और मानव संसाधन प्रबंधन के क्षेत्रों में फैला हुआ है।

राजस्व-बंदोबस्ती के प्रमुख सचिव जी वाणी मोहन द्वारा जारी आदेश में कहा गया, ‘‘ इन गतिविधियों के दायरे को देखते हुए विशेष आमंत्रितों को शामिल करने की जरूरत थी, जो विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ हैं। इसके अलावा, सरकार का उद्देश्य राज्य को राष्ट्रीय तथा विश्व स्तर पर एक पसंदीदा पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल