लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश सरकार ने सरकारी आदेशों को ऑनलाइन जारी करने की प्रणाली को समाप्त किया

By भाषा | Updated: August 17, 2021 19:22 IST

Open in App

आंध्र प्रदेश सरकार ने सरकारी आदेशों को ऑनलाइन जारी करने की प्रणाली समाप्त कर दी है। सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव (राजनीतिक) आर वी राजू की ओर से सभी विभागों को भेजे गए परिपत्र में कहा गया कि वेबसाइट से जारी होने वाली संख्या की प्रणाली को समाप्त किया जाता है। वहीं, दूसरे परिपत्र में राजू ने विभागों को सरकारी आदेशों की तीन श्रृंखला के लिए तीन पंजीयक बनाए जाने के भी निर्देश दिए। राजू मुख्यमंत्री के अतिरिक्त सचिव भी हैं। सरकारी आदेशों को ऑनलाइन जारी करने की प्रणाली की शुरुआत 1990 के दशक के अंत में अविभाजित आंध्र प्रदेश की तत्कालीन चंद्रबाबू नायडू सरकार ने की थी। इसके बाद वर्ष 2005 में सूचना का अधिकार कानून लागू होने के बाद वाई एस राजशेखर रेड्डी की सरकार ने वर्ष 2008 में इसका बड़े स्तर पर कार्यान्वयन किया और प्रशासन में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी सरकारी आदेशों को ऑनलाइन जारी करने की शुरुआत की थी। बाद की सरकारों ने भी इस पहल को बरकरार रखा था। हालांकि, राज्य सरकार ने अब इस प्रणाली को समाप्त कर दिया है। इस कदम के पीछे केंद्र सरकार एवं अन्य राज्य सरकारों के नियमों का हवाला दिया गया है। वहीं, केंद्र के साथ काम कर चुके एक मुख्य सचिव ने कहा, '' यह पूरी तरह से त्रुटिपूर्ण नोट है। भारत सरकार केवल अधिसूचना और राजपत्र जारी करती है, आदेश नहीं, और वे सभी ऑनलाइन जारी किए जाते हैं।'' वरिष्ठ नौकरशाह ने रेखांकित किया कि ऐसा कोई सचिवालय मैन्युअल या व्यावसायिक नियम नहीं है जोकि सरकारी आदेशों को सार्वजनिक करने से रोकता हो। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा है तो पिछले इतने वर्षों में जब ऐसा किया गया तो वह गैर-कानूनी हो जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

भारतकेंद्र ने लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव दिया, बिल 16 अप्रैल को संसद में किया जाएगा

भारतकेंद्र सरकार ने कहा- लद्दाख की पूर्ण राज्य और छठी अनुसूची की मांग पर विचार नहीं होगा

कारोबारईरान से 92,700 मीट्रिक टन LPG लेकर दो जहाज़ 17 मार्च तक पहुंचेंगे भारत, केंद्र ने दी राहतभरी जानकारी

कारोबारआज एलपीजी का प्रोडक्शन 10% बढ़ा, सरकार ने कमी की चिंताओं को किया खारिज

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज