लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेशः गौतम अदानी या उनकी पत्नी प्रीति राज्यसभा सांसद की दौड़ में शामिल नहीं, अदानी समूह ने खबरों को खारिज किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 15, 2022 20:23 IST

प्रीति अदानी को सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस की ओर से चार में से एक राज्यसभा सीट दी जा सकती है। अदानी समूह राज्य में कई परियोजनाएं चला रहा है और हाल में कई मौकों पर गौतम अदानी तथा मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी के बीच निजी तौर पर बातचीत हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देबयान जारी कर कहा कि राज्यसभा सीट मिलने वाली खबरें पूरी तरह गलत हैं। कुछ लोग अपने हित साधने के लिए इस प्रकार की मीडिया खबरों में हमारा नाम खींच रहे हैं।सुनील राज्यसभा के उम्मीदवार हो सकते हैं।

अमरावतीः अदानी समूह ने रविवार को उन खबरों को खारिज किया जिसमें कहा जा रहा था कि गौतम अदानी या उनकी पत्नी प्रीति को राज्यसभा में एक सीट दी जा सकती है। गौरतलब है कि राज्यसभा सीटों के लिए आंध्र प्रदेश में 10 जून को चुनाव होना है।

 

कई महीनों से यहां के राजनीतिक हलकों में अटकलें लगाई जा रही थीं कि प्रीति अदानी को सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस की ओर से चार में से एक राज्यसभा सीट दी जा सकती है। अदानी समूह राज्य में कई परियोजनाएं चला रहा है और हाल में कई मौकों पर गौतम अदानी तथा मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी के बीच निजी तौर पर बातचीत हुई है।

समूह ने रविवार को एक बयान जारी कर कहा कि राज्यसभा सीट मिलने वाली खबरें पूरी तरह गलत हैं। बयान में कहा गया, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोग अपने हित साधने के लिए इस प्रकार की मीडिया खबरों में हमारा नाम खींच रहे हैं। न तो गौतम अदानी, न प्रीति अदानी और न ही अदानी परिवार के किसी अन्य सदस्य को राजनीति में करियर बनाने या राजनीतिक दल में शामिल होने में कोई रुचि है।”

रोचक बात यह है कि अदानी के बयान ने एक नए संभावित उम्मीदवार के बारे में अटकलों को मजबूती प्रदान की है। यह हैं एक अन्य उद्योगपति चलामलसेट्टी सुनील, जिन्होंने 2019 में काकीनाडा लोकसभा सीट से तेलुगु देसम पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था और असफल रहने के बाद वह वाईएसआर कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

सुनील की कंपनी ग्रीनको एनर्जी कुर्नूल जिले में एकीकृत नवीकरणीय ऊर्जा भंडारण परियोजना चला रही है जिसे दुनिया में अपनी तरह की अनोखी परियोजना बताया जा रहा है। जगन मोहन 17 मई को इस परियोजना का दौरा करेंगे। वाईएसआरसी कांग्रेस के सूत्रों ने कहा कि जातीय समीकरण के हिसाब से और अब अदानी के इस दौड़ में शामिल नहीं होने के बाद, सुनील राज्यसभा के उम्मीदवार हो सकते हैं।

टॅग्स :संसदगौतम अडानीवाईएसआर कांग्रेस पार्टीवाई एस जगमोहन रेड्डी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

भारतदिल्ली पहुंच रहे सीएम नीतीश कुमार?, बांका सांसद गिरिधारी यादव की सदस्यता पर संकट?, लालू यादव की पार्टी से बेटा लड़ा था विधानसभा चुनाव?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष