लाइव न्यूज़ :

रविवार को राहुल गांधी, शरद पवार सहित कई नेताओं से फिर मिले चन्द्रबाबू नायडू

By भाषा | Updated: May 19, 2019 14:13 IST

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं त‍ेदेपा प्रमुख एन चन्द्रबाबू नायडू ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और राकांपा प्रमुख शरद पवार समेत विपक्ष के कई शीर्ष नेताओं के साथ रविवार को दूसरे दौर की बातचीत की। इस बातचीत का मकसद केन्द्र में गैर-भाजपाई सरकार के गठन के लिए समर्थन जुटाना है। इससे पहले नायडू शुक्रवार को दिल्ली आए थे जहां उन्होंने राहुल, पवार, लोकतांत्रिक जनता दल के नेता शरद यादव और भाकपा के नेताओं के साथ मुलाकात की थी।

Open in App
ठळक मुद्देतेदेपा प्रमुख नायडू इससे पहले भी विपक्ष के विभिन्न नेताओं के साथ कई दौर की बातचीत कर चुके हैं। नायडू की तेदेपा भी पहले राजग का हिस्सा थी, लेकिन कुछ महीने पहले उसने गठबंधन छोड़ दिया था।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं त‍ेदेपा प्रमुख एन चन्द्रबाबू नायडू ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और राकांपा प्रमुख शरद पवार समेत विपक्ष के कई शीर्ष नेताओं के साथ रविवार को दूसरे दौर की बातचीत की।

इस बातचीत का मकसद केन्द्र में गैर-भाजपाई सरकार के गठन के लिए समर्थन जुटाना है। इससे पहले नायडू शुक्रवार को दिल्ली आए थे जहां उन्होंने राहुल, पवार, लोकतांत्रिक जनता दल के नेता शरद यादव और भाकपा के नेताओं के साथ मुलाकात की थी।

इसके बाद वह लखनऊ पहुंचे, जहां उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती से भी मुलाकात की। रविवार की मुलाकात को इसलिये अहम माना जा रहा है क्योंकि नायडू ने सपा और बसपा प्रमुखों से मुलाकात के बाद राहुल और पवार से दोबारा मुलाकात की है।

सपा, बसपा अभी तक खुलकर विपक्षी गठबंधन के पक्ष में नहीं आए हैं। नायडू यह प्रयास इसलिये कर रहे हैं ताकि राजग के बहुमत के आकंड़े तक नहीं पहुंचने की सूरत में गैर राजग दलों को एक मंच पर लाकर अगली सरकार के गठन का दावा पेश किया जा सके।

तेदेपा प्रमुख नायडू इससे पहले भी विपक्ष के विभिन्न नेताओं के साथ कई दौर की बातचीत कर चुके हैं। इनमें तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी शामिल हैं।

नायडू की तेदेपा भी पहले राजग का हिस्सा थी, लेकिन कुछ महीने पहले उसने गठबंधन छोड़ दिया था। कांग्रेस तथा अन्य विपक्षी दलों को अगली सरकार बनाने का पूरा भरोसा है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेससीताराम येचुरीराहुल गांधीशरद पवारममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई